पुणे

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, स्कूल की छात्रा को ‘लव ट्रैप’ में फंसाकर होटल में किया दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Crime News: नागपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 8वीं की छात्रा से होटल में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला आया है। आरोपी करण केशव ने नाबालिग को जाल में फंसाकर स्कूल के बजाय होटल ले जाकर हवस का शिकार बनाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Mar 31, 2026
Nagpur schoolgirl befriended Instagram and later raped hotel
प्रतीकात्मक फोटो

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों को निशाना बनाने वाले एक शातिर युवक ने 8वीं कक्षा की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपी छात्रा को स्कूल से ले जाकर होटल में ले जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता था। सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ 'खतरनाक' खेल

पुलिस के अनुसार, इस घिनौनी वारदात का मुख्य आरोपी करण केशव केसी है। पीड़ित 13 वर्षीय छात्रा नागपुर के एक स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर करण की मुलाकात छात्रा से हुई थी। धीरे-धीरे उसने लड़की को अपनी मीठी बातों में फंसा लिया और उसे मिलने के लिए मजबूर करने लगा। जांच में सामने आया कि आरोपी ने छात्रा को स्कूल जाने के बजाय अपने साथ घूमने का झांसा दिया था और 18 मार्च को अपनी योजना के तहत सुबह करीब 7 बजे वह लड़की के स्कूल पहुंचा और उसे अपनी दोपहिया गाड़ी पर बैठाकर ले गया। इसके बाद वह उसे एक शौचालय में ले गया, जहां छात्रा ने अपना स्कूल यूनिफॉर्म बदला, फिर आरोपी उसे फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित ‘सिल्वर सूट्स होटल’ ले गया। चूंकि आरोपी को पता था कि लड़की नाबालिग है, इसलिए उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए कमरे के लिए किसी दूसरी युवती के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया, ताकि होटल प्रबंधन को किसी तरह का शक न हो।

दोबारा वारदात और स्कूल के मैसेज से खुला राज

होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी के हौसले और बढ़ गए। उसने 27 मार्च को फिर से यही तरीका अपनाया और छात्रा को होटल ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच, छात्रा के लगातार स्कूल से अनुपस्थित रहने पर स्कूल प्रशासन ने उसकी मां को मोबाइल पर मैसेज भेजकर कारण पूछा। जब मां ने बेटी से कड़ाई से पूछताछ की और उसे भरोसे में लिया, तब छात्रा ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तारी

बेटी की बात सुनकर दंग रह गई मां तुरंत सदर थाने पहुँची और शिकायत दर्ज कराई। सदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अमोल देशमुख ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया है और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Updated on:
31 Mar 2026 03:52 pm
Published on:
31 Mar 2026 03:46 pm