युवती को घर में अकेला देख छेरछेरा मांगने के बहाने करने लगे छेडख़ानी, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
रायगढ़ . छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में छेरछेरा मांगने के बहाने दो युवक एक युवती के घर घुस गए। वहीं युवती को अकेली पाकर उसके साथ छेडख़ानी करने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 354, 456, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की विवेचना की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती 10 जनवरी को अपने घर पर थी। उस दिन छेरछेरा पर्व होने की वजह से उसके गांव तथा आसपास गांव के कुछ लोग सुबह से उसके घर छेरछेरा मांगने आए थे। इसके बाद चले गए थे। शाम करीब पांच बजे युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर में थी।
पीड़िता की मां पानी लेने हैंडपंप गई थी। उसी समय ग्राम लालाधु्रवा के बोधीराम चौहान और हेमसागर सारथी जो सुबह इनके घर छेरछेरा मांगने आए थे वो फिर से छेरछेरा मांगने के बहाने युवती के घर घुस गए। वहीं युवती को अकेली देख कर उसका हाथ-बांह पकड़ कर छेडख़ानी करने लगे। युवती द्वारा शोर मचाने पर कमरे से उसकी छोटी बहन बाहर निकली तो दोनों आरोपी भाग निकले। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Click & Read More Chhattisgarh News.