रायपुर लोकसभा सीट में 100 साल पार की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। सड्डू निवासी 108 साल की सावित्री बाई ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। वहीं एक ही परिवार के पांच पीढ़ियों ने भी वोट किया।
CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। एक तरफ जहां प्रदेश में चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी और प्रदेश में सुबह से ही बारिश हो रही है। रायपुर लोकसभा सीट में 100 साल पार की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। सड्डू निवासी 108 साल की सावित्री बाई ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। वहीं एक ही परिवार के पांच पीढ़ियों ने भी वोट किया।
छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान में भाजपा- कांग्रेस आमने सामने है। रायपुर से भाजपा से 8 बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल तो कांग्रेस से विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है। बिलासपुर से कांग्रेस से देवेंद्र यादव तो बीजेपी से तोखन साहू को टिकट मिला है। कोरबा से बीजपी से सरोज पांडेय तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत में सीधा मुकाबला है। रायगढ़ से बीजेपी से राधेश्याम राठिया तो कांग्रेस से डॉ. मेनका देवी सिंह उम्मीद्वार है। जांजगीर-चांपा से बीजेपी से कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस से शिव कुमार डहरिया मैदान में उतरे है। दुर्ग से बीजेपी से विजय बघेल तो कांग्रेस से राजेंद्र साहू है। वहीं सातवें सीट पर बीजेपी से चिंतामणि महाराज तो कांग्रेस से शशि सिंह आमने- सामने है।