Chhattisgarh News: इसमें 3 उपसचिव, 7 अवर सचिव, 20 अनुभाग अधिकारी, 32 सहायक अनुभाग अधिकारी, 58 वरिष्ठ सचिवालय सहायक, 24 कनिष्ठ सचिवालय सहायक के पद पर पदोन्नत हुए हैं...
Chhattisgarh News: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को मंत्रालय सेवा के 155 अधिकारी कर्मचारियों का पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। इसमें 3 उपसचिव, 7 अवर सचिव, 20 अनुभाग अधिकारी, 32 सहायक अनुभाग अधिकारी, 58 वरिष्ठ सचिवालय सहायक, 24 कनिष्ठ सचिवालय सहायक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।
Chhattisgarh News: आदेश जारी होने पर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री और सामान्य प्रशासन विभाग को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, मंत्रालय संघ के अधिकारी-कर्मचारियों की इतनी भारी संया में पदोन्नति मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के सहृदयता के कारण हुआ है।
जिन्होंने मंत्रालय संघ की मांग पर कार्यालयीन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सचिवालय सेवा को लगभग 160 नए पदों की स्वीकृति प्रदान की। इससे मंत्रालय सेवा को ऊर्जावान कम उम्र के अधिकारी बड़ी संया में प्राप्त हुए हैं। राजपूत ने कहा, पदोन्नति से कर्मचारी अधिकारियों के कार्य के प्रति उत्साह और गुणवत्ता में वृद्धि होती है एवं बेहतर प्रशासनिक वातावरण निर्मित होता है।