रायपुर

Food Poisoning Case: गुपचुप खाने से 8 लोगों की बिगड़ी तबीयत, फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार, 3 साल के मासूम की हालत गंभीर

Chhattisgarh Health News: लोग अब सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर चिंता जताने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर बिना साफ-सफाई और जांच के खुलेआम खाद्य सामग्री बेची जा रही है।
2 min read
May 20, 2026
Food Poisoning Case
गुपचुप खाने से 8 लोगों की बिगड़ी तबीयत (Photo AI)

Food Poisoning Case: बेमेतरा जिले के स्थानीय बाजार चौक स्थित एक गुपचुप कॉर्नर में ठेले का स्वाद चखना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। गुपचुप खाने के बाद लोगों को उल्टी, दस्त, तेज बुखार और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खण्डसरा के गुपचुप कॉर्नर से गुपचुप खाने के बाद बीते 16 और 17 मई को अचानक लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डसरा में कुल 8 मरीजों को बीमार हालत में दाखिल कराया गया।

Food Poisoning Case: उपचार के बाद मिली छुटटी

बीमार होने वालों में रोहन सिन्हा (3 वर्ष), पोखराज यादव (11 वर्ष), रामायण सिन्हा (5 वर्ष), रोहित गुप्ता (54 वर्ष), पूजा गुप्ता (34 वर्ष), परी गुप्ता (8 वर्ष), मनोरमा गुप्ता (35 वर्ष) एवं भाव्यांश जयसवाल (4 वर्ष) शामिल है। जिन्हें उपचार के बाद छुटटी दे दी गई है। मरीज खंडसरा व ग्राम धनाडीह के निवासी है। बीएमओ डॉ. शरद कोहाडे ने बताया सभी मरीज ठीक हो चुके है।

मासूम रोहन को किया निजी अस्पताल रेफर

3 वर्षीय मासूम रोहन सिन्हा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद तत्काल एक निजी अस्पताल बेमेतरा रेफर किया गया था। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी और मुस्तैदी से मरीजों का उपचार किया गया।

गांव में फैली दहशत

एक साथ इतने लोगों की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग अब सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर चिंता जताने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर बिना साफ-सफाई और जांच के खुलेआम खाद्य सामग्री बेची जा रही है, जिससे लोगों की सेहत खतरे में पड़ रही है।

पहले भी 25 लोगों की तबियत बिगड़ने की खबर सामने आई थी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां ठेले पर गुपचुप खाने के बाद करीब 25 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रेड़ा गांव का है। यहां गांव में लगे एक ठेले पर लोगों ने गुपचुप खाया था।

गुपचुप खाने के कुछ घंटे बाद कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई। देखते ही देखते लोगों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि प्रभावित लोगों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है, जबकि तीन बच्चे भी बीमार हुए हैं।

Updated on:
20 May 2026 12:57 pm
Published on:
20 May 2026 12:53 pm