रायपुर

CG Scam News: सरकारी नौकरी दिलाने के लिए दर्जनभर लोगों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

CG Scam News: राजधानी रायपुर में आए दिन ठगी का मामला सामने आता ही रहता है। ऐसे ही अब सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर दर्जनभर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2024, 10:32 AM IST
CG Fraud: सीमेंट कंपनी की डीलरशिप का दिया झांसा, ठेकेदार से 2.94 लाख की कर दी ठगी
सीमेंट कंपनी की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर ठेकेदार से लाखों रुपए ठगी ( Patrika Media Library)

CG Scam News: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में आए दिन ठगी का मामला सामने आता ही रहता है। ऐसे ही अब सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर दर्जनभर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज की गई थी कि गिरोह के सदस्यों ने लोक सेवा आयोग, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, और आरटीओ के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को नौकरी के फर्जी ज्वाइनिंग ऑर्डर तक थमा दिए। लगातार शिकायतों और मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और एफआईआर दर्ज की गई।

CG Scam News: विधायक का रिश्तेदार बताता था

मामले में मुख्य आरोपी दिलीप वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी रुद्र सेन और योगेश साहू अभी फरार हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रुद्र सेन खुद को भाजपा विधायक का रिश्तेदार बताकर लोगों को विश्वास में लेता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपी हाल ही में अपने जन्मदिन का जश्न मनाने और एक भंडारे में शामिल होने की खबर है, लेकिन पुलिस गिरफ्त से अभी भी बाहर है।

Updated on:
11 Sep 2024, 10:32 AM IST
Published on: