8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News: शारीरिक व मानसिक तौर पर सशक्त बनाने युवाओं को दे रहे कड़ी ट्रेनिंग…

Chhattisgarh News: कोंडागांव में शिक्षक दिवस पर गुरुवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में लता उसेंडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा एवं विधायक के कर कमलो से वर्टिकल रोप, होरिजेंटल रोप और बीम का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 6 Sep 2024, 4:25 PM IST

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शिक्षक दिवस पर गुरुवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में लता उसेंडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा एवं विधायक के कर कमलो से वर्टिकल रोप, होरिजेंटल रोप और बीम का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। लता उसेंडी ने युवक-युवतियों को प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत करने को कहा जिससे कि,वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके और पूर्व सैनिकों द्वारा लगातार विगत 4 वर्षों से निरंतर कोंडागांव जिला में युवाओं को नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण देने के लिए बधाई दिया।

यह भी पढ़ें: CG News: सड़क पर उतरीं आदिवासी छात्राएं, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, जानें मामला…

Chhattisgarh News: युवक एवं युवतियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया

मनोज जैन पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने भी युवक एवं युवतियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया और पूर्व सैनिकों के कार्यों के सराहना की ज्ञात हो कि, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तत्वाधान में कोंडागाव ब्लॉक, फरसगाँव ब्लॉक, केशकाल ब्लॉक और बड़ेराजपुर ब्लॉक में अग्निवीर, थल सेना, जल सेना, वायु सेना, सीआरपीएफ, आइटीबीपी, बीएसएफ, जिला बल, फॉरेस्ट गार्ड, और नगर सेना में भर्ती होने के लिए निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।

500 से ज्यादा युवा सैन्य सेवा में अपनी सेवाएँ कर रहें हैं प्रदान

जिला प्रशासन कोंडागांव के द्वारा कोंडागांव ब्लॉक, फरसगाँव ब्लॉक, केशकाल ब्लॉक और बडेराजपुर ब्लॉक में वर्टिकल रोप, होरिजेंटल रोप, बीम, जुट मेट और शॉट पुट प्रशिक्षण सामग्री प्रदान किया गया है। जिससे कि जिला से अधिक से अधिक संख्या में युवक एवं युवतियों का सैन्य सेवा में चयन हो सके। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव से निशुल्क सैन्य प्राप्त कर लगभग 500 से ज्यादा युवा सैन्य सेवा में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहें हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, पूर्व सैनिक चंद्रहास वर्मा, पूर्व सैनिक राकेश, मनोहर साहू, केकती बर्मन और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 300 युवक एवं युवतियां मौजूद रहे।