8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: स्कूल से लौट रही बालिका की हत्या, सिरफिरा युवक गिरफ्तार…

Kawardha News: एक सनकी युवक ने स्कूल से वापस घर जा रही बालिका को चिढ़ाया। बालिका ने चिढ़ाने से मना किया तो सनकी युवक बालिका की ठंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 15 Aug 2024, 5:59 PM IST

kawardha news crime news cg crime news

Kawardha News: एक सनकी युवक ने स्कूल से वापस घर जा रही बालिका को चिढ़ाया। बालिका ने चिढ़ाने से मना किया तो सनकी युवक बालिका की ठंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात चारभाठा चौकी अंतर्गत ग्राम बम्हनी के मंगलवार की शाम 5 बजे की है। 15 वर्षीय बालिका हाई स्कूल बम्हनी में कक्षा 10 वीं में पढ़ाई कर स्कूल की छुट्टी होने पर सहेलियों के साथ अपने घर जा रही थी।

रास्ते में इतवारी के घर पास विक्की कौशिक उर्फ जग्गू(19) ग्राम बम्हनी द्वारा मृतिका को झिटी(पतली दुबली लड़की) बोला तो उसने आरोपी को ऐसा बोलने से मना किया। इस पर आरोपी विक्की कौशिक द्वारा पास में पड़े लकड़ी के डंडे से मृतिका के सिर पर वार कर दिया। इससे मृतिका घायल हो गई।

परिजनों द्वारा इलाज के लिए कवर्धा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां बालिका की मौत हो गई। प्रकरण में आरोपी विक्की कौशिक को हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी बाजारचारभाटा थाना कवर्धा में धारा 103(1) बीएनएस हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।