रायपुर

कॉम्पीटिशन में बनाया बोरे बासी का अल्टरनेटिव हेल्दी ड्रिंक, बनीं विनर

Chhattisgarh News: इन दिनों बोरे बासी एक ट्रेंडिंग डिश बन गया है। छत्तीसगढ़ में इसकी इतनी ब्रांडिंग हो गई है कि बड़े होटल्स में भी सर्व किया जाने लगा है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2023, 1:07 PM IST
Alternative healthy drink made of stale sacks in competition
कॉम्पीटिशन में बनाया बोरे बासी का अल्टरनेटिव हेल्दी ड्रिंक

Raipur food competition: रायपुर पत्रिका @ ताबीर हुसैन । इन दिनों बोरे बासी एक ट्रेंडिंग डिश बन गया है। छत्तीसगढ़ में इसकी इतनी ब्रांडिंग हो गई है कि बड़े होटल्स में भी सर्व किया जाने लगा है। इतना ही नहीं डिश कॉम्पीटिशन में भी इसे इनोवेटिव तरीके से शामिल किया जाने लगा है।

रविवार को जेल रोड स्थित होटल में कुकरी कॉम्पीटिशन में शहर की ऋचा गुप्ता बोरे बासी का अल्टरनेटिव हेल्दी ड्रिंक तैयार कर विजेता बन गईं। ऋचा ने बताया, बोरे बासी में इनोवेशन किया। हमने मिलेट (कोदो) का हेल्दी ड्रिंक बनाया। इसका स्वाद लगभग बोरे बासी जैसा ही है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प होगा जो बोरे बासी नहीं खाते।

मिट्टी के बर्तन में डेकोरेट किया

विजेता ने जितनी भी डिशेज बनाई उसे मिट्टी के बर्तन में सर्व किया। स्वाद के अलावा बेंगलूरु से आईं जज दीपा चौहान उनका डेकोरेशन भी भा गया। ऋचा कहती हैं, किसी भी डिश को फील करने के लिए उसका सर्व करने का तरीका बहुत मायने रखता है। हमने (cg news) मिट्टी के बर्तन में सर्व किया ताकि इसकी पारंपरिक पहचान बनी रहे।

यह डिश भी बनाई

- काशी विश्वनाथ का प्रसाद (खीर)

- बिहार का सत्तू ड्रिंक (हेल्दी समर ड्रिंक)

- दिल्ली का मूंग कांजी राम लड्डू

- राजस्थान का उड़द कांजी वडा

- लखनऊ के मखमली दही भल्ले

- इंदौर का पनीर रोट और चटनी

Published on: