
फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में जल्द कार्रवाई की उठी मांग
Chhattisgarh News: रायपुर। फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले को लेकर नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल में बीते 7 दिनों से अनुसूचित जाति जनजाति समाज के युवा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन कर रहे हैं।
रविवार को प्रदर्शन पर बैठे युवाओं की हालत बिगड़ते देख पुलिस ने डायल-108 को बुलाया। एंबुलेंस के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कर (cg news) अभनपुर व आंबेडकर हॉस्पिटल जांच के लिए भेजा। इसमें पंडरिया निवासी हरेश बंजारे की हालत काफी खराब है, जिनका इलाज चल रहा है।
इस कारण प्रदर्शन कर रहे युवा
छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण वर्ष 2000 से लेकर वर्ष 2019 तक फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर आरक्षित वर्ग के कोटे का लाभ लिए जाने की शिकायतें प्रशासन को मिली थी। फिर जांच रिपोर्ट के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 नवंबर 2020 को फर्जी जाति पाए (raipur news) जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश का पालन नहीं किया गया।
Published on:
26 Jun 2023, 12:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.