24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गायत्री परिवार का युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण पर जोर, शिविर लगाकर दी जानकारी

Raipur News: गायत्री परिवार ने गायत्री प्रज्ञा पीठ संतोषी नगर में रविवार को व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 Jun 2023, 11:55 AM IST

Gayatri family's emphasis on personality building of youth

गायत्री परिवार का युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

Chhattisgarh News: रायपुर। गायत्री परिवार ने गायत्री प्रज्ञा पीठ संतोषी नगर में रविवार को व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया है। गायत्री परिवार रायपुर के युवा प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष राय ने बताया, इस शिविर में रायपुर/आरंग के विभिन्न ब्लॉकों से 18 से 30 वर्ष के आयु वाले 60 युवक-युवतियां एवं गायत्री परिजन शामिल हुए।

यह भी पढ़े: साढ़े सात एकड़ में मुख्यमंत्री का नया बंगला तैयार, अब मुहूर्त का इंतजार

शिविर में प्रमुख रूप से हिमांशु साहू ने भटकाव से बचाकर श्रेष्ठ जीवन जीने एवं शिक्षा के साथ विद्या अर्जन, मस्तिष्क का उपयोग करने, स्वावलम्बन से स्वाभिमान जागरण के विषय पर बताया। इसके साथ ही रुचिता राव (एचआर मैनेजर) ने युवाओं में सृजनात्मकता का विकास, समझदारी- ईमानदारी-जिम्मेदारी-बहादुरी के विकास के साथ समग्र व्यक्तित्व विकास, युवक-युवतियों में एक दूसरे के प्रति सम्मान भाव के विकास के लिए युवाओं के दृष्टिकोण में परिवर्तन के विषयों की जानकारी दी। योग प्रशिक्षिका माधुरी साहू ने योग-प्रज्ञा योग, प्राणायाम, सूक्ष्म योग, सविता ध्यान विषय पर बताया।

लच्छुराम निषाद एवं डॉ. जी.एस. पटेल ने पर्यावरण संरक्षण, बुद्धि विकसित करने की वैज्ञानिक विधि की बात बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप स्व खोमन साहू, महेंद्र वर्मा, अमित डोये, प्रवीण साहू, सूरज साहू, खेमेन्द्र, उत्पल साहू, रीना निषाद आदि ने सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़े: 10 फीट गहरा कच्चा नाला मकानों के तरफ धसक रहा, बच्चों-बुजुर्गों को हो रही दिक्कतें

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग