रायपुर

CG News: नक्सल मोर्चे पर सफलता से गदगद हुए शाह, अफसरों को किया सम्मानित, बोले-जवानों से मिलने को उत्सुक हूं…

Raipur News: शाह ने एक्स पर लिखा कि हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन अभियानों की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी।
less than 1 minute read
Jun 08, 2025
नक्सल मोर्चे पर सफलता से गदगद हुए शाह (फोटो सोर्स- पत्रिका)
नक्सल मोर्चे पर सफलता से गदगद हुए शाह (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: छत्तीसगढ़ नक्सलवाद की खात्मे के लिए अग्रसर है। पिछले महीने अबूझमाड़ में नक्सलियों के सुप्रीम लीडर बसव राजू के मारे जाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नक्सल अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस के आला अफसरों को दिल्ली बुलाया।

मुलाकात के बाद शाह ने एक्स पर लिखा कि हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन अभियानों की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं और जल्द ही छत्तीसगढ़ जाकर उनसे भेंट करूंगा।

मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। मुलाकात के दौरान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा, नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार, बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा इस ऌअवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आसूचना ब्यूरो के निदेशक तपन डेका सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शाह ने अफसरों को सम्मानित किया

शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की मौजूदगी में डीजीपी अरुण देव गौतम और एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा समेत बस्तर के आईजी और अलग-अलग जिलों के एसपी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया था। शाह ने अफसरों से करीब आधे घंटे तक बातचीत की और उनके कामों को सराहा।

Updated on:
08 Jun 2025 07:51 am
Published on:
08 Jun 2025 07:51 am
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप