
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के शपथ ग्रहण पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व में श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार महाराष्ट्र की विकास यात्रा को नई दिशा और गति प्रदान करेंगी।
प्रधानमंत्री ने सुनेत्रा पवार को दी बधाई
प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने सुनेत्रा पवार को बधाई देते सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने वाली सुनेत्रा पवार को हार्दिक शुभकामनाएं. वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि वे राज्य की जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करेंगी और दिवंगत अजीत दादा पवार के सपनों को साकार करेंगी।
Updated on:
01 Feb 2026 12:24 am
Published on:
01 Feb 2026 12:24 am
