रायपुर

BJP की नई कार्यकारिणी की घोषणा… छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और छह मंत्री बनाए, सूची में 32 पदाधिकारियों के नाम, देखें..

BJP Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। सूची में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और छह मंत्री बनाए गए हैं। कुल 32 पदाधिकारियों की टीम बनाई है..
2 min read
Oct 07, 2025
Chhattisgarh BJP
फोटो: पत्रिका

BJP Chhattisgarh: भाजपा ने रायपुर जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने प्रदेश संगठन महामंत्री की सहमति से सूची जारी की। 32 पदाधिकारियों की टीम बनाई गई है। ( CG News ) नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 2 सह कार्यालय मंत्री, 1 मन की बात सह प्रमुख, 1 सह प्रमुख, 2 प्रवक्ता, 1 मीडिया प्रभारी, 3 सह-मीडिया प्रभारी, 1 सोशल मीडिया प्रभारी, 2 सह- सोशल मीडिया प्रभारी तथा 2 आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी को और सशक्त बनाएगी और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती से खड़ा करेगी।

BJP Chhattisgarh: कार्यकर्ताओं को किया संतुष्ट

नई कार्यकारिणी में चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों और सांसद के कार्यकर्ताओं को पद देकर सामंजस्य बनाया गया है। सबसे ज्यादा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत के कार्यकर्ताओं को पद दिया गया है। वहीं वरिष्ठ नेताओं के कार्यकर्ताओं को भी पद देकर सूची को संतुलित किया गया।

नए विधायकों के द्वारा नई कार्यकारिणी के लिए कार्यकर्ताओं के नामों को शामिल किया गया है। कुल मिलाकर नई कार्यकारिणी में विधानसभा वार और सामाजिक, जातिगत समीकरण का भी विशेष ध्यान दिया गया है। महिलाओं को भी इस सूची में उचित पद दिए गए हैं।

इन्हें ये पद मिला

उपाध्यक्ष - सत्यम दुआ, ललित जयसिंग, सुभाष अग्रवाल, अकबर अली, जितेंद्र धुरंधर, नवीन शर्मा

महामंत्री - अमित मैशरी, गुंजन प्रजापति

मंत्री - तुषार चोपड़ा, संजय तिवारी, श्रद्धा मिश्रा, रंभा तिवारी, अर्चना हुकरे, सरोज साहू

कोषाध्यक्ष -पन्ना दुबे

कार्यालय मंत्री - अनिता देवांगन

सह कार्यालय मंत्री - चूड़ामणि निर्मलकर, अनूप खेलकर

मन की बात सह प्रमुख - मधु शर्मा

सह प्रमुख -सुरेश पटेल

प्रवक्ता - शिवजलम दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय

मीडिया प्रभारी - रोहित द्विवेदी

सह-मीडिया प्रभारी - राजकुमार राठी, विकास मिश्रा

सोशल मीडिया प्रभारी - विशाल भुरा

सह सोशल मीडिया प्रभारी - रोहित भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, रवींद्र सिंह ठाकुर

आईटी सेल प्रभारी - तोषण साहू

सह आईटी सेल प्रभारी - राहुल जैन, सदाशिव सोनी

Updated on:
07 Oct 2025 05:16 pm
Published on:
07 Oct 2025 05:15 pm