23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur: मार्च 2027 तक छत्तीसगढ़ के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य

Raipur: सीेएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
less than 1 minute read
Google source verification
Raipur

Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 अगस्त को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हुए।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा यहां 2 दिवसीय संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से सोलर सेक्टर के जितने भी हितधारक हैं, वो सब उपस्थित रहे। इन दो दिनों में सोलर एनर्जी को कैसे छत्तीसगढ़ में बढ़ाया जाए, इसपर व्यापक चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में योजना को उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदेश में अब तक लगभग 95 हजार घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं और यह संख्या निरंतर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में सोलर उद्योगों, वेंडर्स, बैंकिंग संस्थाओं और नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।