
BJP Protest : रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से पूरी जनता त्रस्त है। कांग्रेस सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन करते हुए पानी भरे गड्ढों में भाजपाइयों ने शनिवार को धान की रोपाई कर विरोध जताया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के रायपुरा मुख्य मार्ग सहित विभिन्न स्थानों की सड़कों पर बने गड्ढों पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक विकास उपाध्याय पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा, पीडब्लूडी के संसदीय सचिव की अपने विभाग में कोई पूछपरख नहीं है। क्षेत्र में कोई नई सड़क तो बनी नहीं है। जो पूर्व में सड़कें बनी है उसकी मरम्मत कराने में भी स्थानीय (BJP Hindi News) विधायक असफल साबित हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, गोपी साहू, शरद राठौर, सुशील जम्बुलकर, सुमन ङ्क्षसह, जितेंद्र ठाकुर, महेंद्र अवसर व अन्य मौजूद थे।