CG Cabinet Meetiing: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
CG Cabinet Meetiing: छत्तीसगढ़ में अहम नीतिगत फैसलों को लेकर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के विकास, जनकल्याण योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक से लिए गए फैसलों का असर सीधे आम जनता पर पड़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -
साथ ही इस नीति से पाइपलाइन के माध्यम से गैस की त्वरित और सुगम आपूर्ति का विस्तार होगा, जिससे शहरी क्षेत्रों में सुविधाजनक ईंधन व्यवस्था विकसित होगी। इस पहल से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, ईंधन उपयोग में विविधता आएगी और राज्य में पाइपलाइन अधोसंरचना के विकास के साथ बड़े पैमाने पर निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्य सरकार का यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा, दोनों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।