CG Budget 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुल, नए फ्लाईओवर ब्रिज, सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 9451 करोड़ का प्रावधान किया है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के शहर शामिल है…
CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने आज साल 2026-27 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। सरकार ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य शहरों में पुल, नए फ्लाईओवर ब्रिज, सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 9451 करोड़ का प्रावधान किया है।
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा राज्य भौगोलिक दृष्टिकोण से वृहद् है। आबादी का घनत्व कम है औरर काफी बड़ा क्षेत्र वनांचल, नदी-नाले, पहाड इत्यादि से आच्छादित है। इसके कारण अभी भी कुछ गांव बारहमासी कनेक्टेड नहीं है। कई बार हम अखबारों में स्कूली बच्चों को नाव से नदी-नाले पार करने की तस्वीरे देखते हैं। हमारी सरकार ने ऐसे 206 गांवों को चिन्हांकित किया है, जिन्हे जोड़ने के लिए 50 करोड का शुरूआती प्रावधान किया गया है। वहीं इस साल लोक निर्माण विभाग अतर्गत लगभग 9.450 करोड का बजट प्रावधान किया गया है। जिसमें, बिलासपुर एवं दुर्ग सभाग को कई महत्वपूर्ण अघोसंरचना जैसे -
रायपुर राजधानी होने के शैक्षणिक तथा प्रशासनिक गतिविधियों का भी केन्द्र बिंदु है। जिसके कारण यहा ट्रैफिक व्यवस्था एक स्वाभाविक चुनौती है। इस चुनौती से निपटने के लिए हमने रायपुर के लिए राजधानी पैकेज के तहत महत्वपूर्ण सडकों।
साथ ही रायपुर शहर में विद्युत लाईनों को अंडरग्राउंड किये जाने के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने हेतु भी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मिलकर कार्य करेंगे एवं इसके लिए अतिरिक्त फंड दिया जाएंगा।