24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे छत्तीसगढ़ का बजट, यहां पढ़िए पल पल अपडेट्स

Chhattisgarh Budget 2026 Live Updates: यह बजट खास मायनों में अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सरकार की आगामी विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और युवाओं के रोजगार से जुड़े बड़े ऐलानों की उम्मीद है।

less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Budget 2026 Live: 12:30 बजे पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, यहां देखिए पल पल अपडेट्स
वित्तमंत्री ओपी चौधरी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Photo Patrika)

Chhattisgarh Budget 2026 Live Updates: छत्तीसगढ़ का 25वां बजट 24 फरवरी यानि आज पेश कर रहे है। यह बजट खास मायनों में अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सरकार की आगामी विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और युवाओं के रोजगार से जुड़े बड़े ऐलानों की उम्मीद है।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी अपने कार्यकाल में अब तक दो बजट पेश कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने GYAN थीम के साथ बजट प्रस्तुत किया था, जबकि दूसरा बजट GATI थीम पर आधारित रहा। इस बार साय सरकार के तीसरे बजट का थीम संकल्प है।

प्रमुख घटनाएँ

2026-02-24 03:21:29 pm

Chhattisgarh Budget 2026: एजुकेशन सिटी 100 करोड़ का प्रावधान

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी की स्थापना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसका उदेश्य नक्सलवाद के गढ़ कहे जाने वाले अबूझमाड़ और जगरगुंडा में शिक्षा के केंद्र बिंदु के रूप में विकसित करना।

2026-02-24 03:04:59 pm

Chhattisgarh Budget 2026: बजट पर बोले भूपेश बघेल

बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि यह ज्ञान और विनाश का बजट है। किसी भी वर्ग के लिए कुछ खास नहीं है. मंत्री के गांव और एक सड़क के नाम पढ़ रहे थे। महिलाओं और युवाओं के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं है। लगभग पौने दो घंटा बजट पढ़े, लेकिन उसमें कुछ भी नहीं है। रकबा किसान और उत्पादन तीनों बड़े हैं लेकिन थन खरीदी काम की गई।

2026-02-24 03:01:16 pm

Chhattisgarh Budget 2026: बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक का होगा आयोजन

साय सरकार के बजट “संकल्प” में बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक का आयोजन होगा। इसके लिए 5-5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही नक्सलगढ़ कहे जाने वाले अबूझमाड़ और जगरगुंडा में 2 नए एजुकेशन सिटी के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

2026-02-24 02:59:07 pm

Chhattisgarh Budget 2026: कृषक उन्नति योजना के लिए ₹10,000 करोड़ का बजट प्रावधान

कृषक उन्नति योजना के लिए ₹10,000 करोड़ रुपये का इस बजट में प्रावधान किया गया है।

2026-02-24 02:46:44 pm

Chhattisgarh Budget 2026: वन विभाग में होगी भर्ती

प्रतियोगी परीक्षा के लिए 35 करोड़ का प्रावधानवन विभाग में 1000 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

2026-02-24 02:45:31 pm

Chhattisgarh Budget 2026: स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान

2026-02-24 02:45:06 pm

Chhattisgarh Budget 2026: बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन का निर्माण

बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन का निर्माण होगा.खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान

2026-02-24 02:43:16 pm

Chhattisgarh Budget 2026: 15 नए पुलिस थाना खुलेंगे

  • साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिए 5 नए साइबर थानों का प्रदेश में होगा निर्माण
  • 15 नए पुलिस थाना बनेंगे महिला थानों की संख्या बढ़ेगी
  • तेलीबांधा रायपुर थाना का होगा नवीनीकरणसीन ऑफ क्राइम यूनिट की स्थापना के लिए 3 करोड़ का प्रावधान

2026-02-24 02:37:19 pm

Chhattisgarh Budget 2026:150 विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये का ऐलान

  • 150 विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा
  • स्कूल भवन के लिए 123 करोड़ रुपये की घोषणा
  • दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान.
  • राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • 25 महाविद्यालय भवनों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • आईटीआई और पाॅलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए ₹50 करोड़ का प्रावधान

2026-02-24 02:35:36 pm

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ बजट में बड़े प्रावधान

  • महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने के लिए नए बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना और महतारी सदन के लिए 275 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
  • बालिकाओं के जन्म पर ‘दुर्गावती योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

2026-02-24 02:33:36 pm

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा

  • स्वास्थ्य क्षेत्र में 5 नई आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 42 करोड़ का प्रावधान
  • आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ का प्रावधान
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से लैब स्थापित की जाएगी
  • रायपुर में नया होम्योपैथी कॉलेज (पहला) खोला जाएगा
  • सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण के लिए ₹2,320 करोड़ का प्रावधान

2026-02-24 02:32:04 pm

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: संकल्प के थीम पर पेश किया गया छत्तीसगढ़ का बजट

साय सरकार का तीसरा बजट 'ज्ञान' और 'गति' के बाद 'संकल्प' के थीम पर आधारित है जिसका अर्थ समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक है।

2026-02-24 02:30:33 pm

Chhattisgarh Budget 2026 LIVE: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है. 

2026-02-24 02:11:20 pm

Chhattisgarh Budget 2026 छत्तीसगढ़ बजट में शिक्षा के क्षेत्र में क्या खास

  • 150 विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा
  • स्कूल भवन के लिए 123 करोड़ रुपये की घोषणा
  • दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • 25 महाविद्यालय भवनों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान

2026-02-24 02:08:06 pm

Chhattisgarh Budget 2026 पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 हजार करोड़ का प्रावधान

  • ग्रामीण विकास-सड़क योजना के लिए 1700 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
  • सीएम ग्राम गौरव पथ योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान

2026-02-24 02:06:00 pm

Chhattisgarh Budget 2026 छततीसगढ़ बजट में युवाओं के लिए क्या खास?

CG, ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं के सहायता के लिए) उड़ान, शिखर, मंजिल का ऐलान किया गया। इसके लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

2026-02-24 02:01:15 pm

Chhattisgarh Budget 2026: रायपुर में OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास बनेगा

  • नमक के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान
  • पेंशन के लिए 1400 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • सयानगुडी को प्रदेश भर में विकसित किया जाएगा. इसके लिए 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया
  • रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख
  • अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण का अनुदान
  • रायपुर में OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास बनेगा
  • नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • अन्य पिछडा वर्ग विकास प्राधिकारण के लिए 80 करोड़

2026-02-24 01:51:46 pm

Chhattisgarh Budget 2026: कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान

  • नेचुरल फॉर्मिंग के लिए 40 करोड़
  • कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान
  • रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH (मदर चाइल्ड हॉस्पिटल) और चिरमिरी में जिला अस्पताल के निर्माण का प्रावधान
  • डेयरी समग्र विकास योजना प्रारंभ 90 करोड़ का प्रावधान
  • शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में शामिल करवाने के लिए वित्तीय सहयोग देगी साय सरकार

2026-02-24 01:45:56 pm

Chhattisgarh Budget 2026: नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़

  • नवा रायपुर -राजनांदगांव में इंडस्ट्रिएल कॉप्लेक्स के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • भिलाई में व्यवसायिक परिस रके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन का निर्माण होगा रुपये का प्रावधान
  • खनिज ऑनलाइन 2.2 के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान

2026-02-24 01:45:17 pm

Chhattisgarh Budget 2026: बजट में उधोग विभाग के लिए 775 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि उधोग विभाग का बजट पहले 248 करोड़ था, अब 775 करोड़ हो गया।

रायपुर में बनेगा मेगा परीक्षा केंद्र का प्रावधानरायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला के लए 2 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधानगिरौदपुरी मेले को 50 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।

2026-02-24 01:42:02 pm

Chhattisgarh Budget 2026: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ₹400 करोड़ का प्रावधान

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान इस बजट में किया गया है।

2026-02-24 01:41:30 pm

Chhattisgarh Budget 2026: 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान

5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है।

2026-02-24 01:40:58 pm

Chhattisgarh Budget Updates: अनुसूचित जनजाति बैगा और पुजारियों को प्रोत्साहन राशि

अनुसूचित जनजाति बैगा और पुजारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए बजट में 3 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

2026-02-24 01:40:30 pm

Chhattisgarh Budget Updates: मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना का ऐलान किया है। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

2026-02-24 01:40:02 pm

Chhattisgarh Budget Updates: छत्तीसगढ़ में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे

औद्योगिक विकास के लिए इस बजट में घोषणा की गई है। ओपी चौधरी के अनुसार, राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे, इसके लिए 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

2026-02-24 01:39:24 pm

Chhattisgarh Budget Updates: नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ प्रावधान

नगर निगमों में अवसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।

2026-02-24 01:38:52 pm

Chhattisgarh Budget Updates: अनुसूचित जनजाति बैगा और पुजारियों को प्रोत्साहन राशि

अनुसूचित जनजाति बैगा और पुजारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए बजट में 3 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

2026-02-24 01:30:28 pm

Chhattisgarh Budget Updates: 1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन

बस्तर में सुरक्षा और विश्वास के बड़ी पहल की गई है। 1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन किया गया है।

2026-02-24 01:29:48 pm

Chhattisgarh Budget Updates: इंद्रावती बैराज के लिए 68 करोड़ का प्रावधान

इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है।

2026-02-24 01:28:51 pm

Chhattisgarh Budget Updates: 50 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में क्या खास?

  • मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान
  • रायपुर में खाद लैब का निर्माण
  • कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे
  • मेकाहारा में एआई के उपयोग किया जाएगा, 10 करोड़ का प्रावधान
  • प्रदेश 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान
  • मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़

2026-02-24 01:25:28 pm

Chhattisgarh Budget Updates: मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की 36 सड़कें शामिल की गई हैं।

2026-02-24 01:21:29 pm

तीन एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान

जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

2026-02-24 01:18:52 pm

Chhattigarh Budget 2026: 1,72,000 करोड़ का छतीसगढ़ का अनुमानित बजट पेश

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ का अनुमानित बजट छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया।

खबर विस्तार से पढ़े

2026-02-24 01:16:07 pm

Chhattigarh Budget 2026: नोनी के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपये का प्रावधान

  • छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नोनी के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख की राशि दी जाएगी. यह रानी दुर्गावती योजना के तहत दिया जाएगा।
  • रानी दुर्गावती योजना का ऐलान, बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी।
  • शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान ।

खबर विस्तार से पढ़े

 

2026-02-24 01:08:32 pm

Chhattigarh Budget 2026: कुनकुरी, दंतेवाड़ा और चिरमिरी में नया मेडिकल कॉलेज

कुनकुरी, दंतेवाड़ा और चिरमिरी में नया मेडिकल कॉलेज के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।

2026-02-24 01:07:46 pm

Chhattisgarh Budget 2026-27: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट में बड़ी घोषणा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट में बड़ी घोषणा की है। बजट में होम स्टे को बढ़ावा देने 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इसके अलावा सरगुजा के मैनपाट में विकास के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।

2026-02-24 01:06:26 pm

Chhattisgarh Budget News: छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला होम्योपैथिक कॉलेज

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पहला होम्योपैथिक कॉलेज बनेगा। इसके लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है।

2026-02-24 12:57:53 pm

Chhattisgarh Budget News: बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा के लिए इस बजट में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। निवेशकों को अनुदान के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

2026-02-24 12:56:54 pm

Chhattisgarh Budget 2026- 27:अबूझमाड़ को एजुकेशन सिटी बनाने के लिए 100 करोड़ का फंड

बजट में वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा की। उन्होंने अबूझमाड़ को एजुकेशन सिटी बनाने के लिए 100 करोड़ का फंड

2026-02-24 12:56:13 pm

Chhattisgarh Budget 2026- 27: नॉवेशकों को अनुदान 100 करोड़ का प्रावधान

नॉवेशकों को अनुदान के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

2026-02-24 12:52:43 pm

Chhattisgarh Budget 2026 Live: पूर्व सीएम भूपेश बघेल बोले - समय पर बजट पेश नहीं कर पा रहे

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही भूपेश बघेल बोले 12:30 बजे से 12:33 हो गया, आप बजट पेश नहीं कर पा रहे हैं

2026-02-24 12:48:13 pm

Chhattisgarh Budget 2026 Live: ज्ञान-गति के बाद इस बार 'संकल्प

वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट की थीम संकल्प रखा गया है।

संकल्प का मतलब

S-समावेशी

A-अधोसंरचना

N-निवेश

K-कुशल मानव संसाधन

A-अंत्योदय

L-लाइवलीहुड

P- पालिसी से परिणाम तक

खबर विस्तार से पढ़े

2026-02-24 12:34:36 pm

Chhattisgarh Budget 2026 Live: मुख्यमंत्री ने ली कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में बजट को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री  साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।

2026-02-24 12:26:48 pm

Chhattisgarh Budget 2026 Live: विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं। वित्त मंत्री विधानसभा में सीधे अपने कक्ष में पहुंचे। लाल रंग के कपड़े में लेपटा हुआ बजट लेकर वह पहुंचे हैं।

2026-02-24 12:14:53 pm

Chhattisgarh Budget 2026 Live: विधायक का सीएम से सवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन। सदन में गरमाया मोबाइल टावर स्थापना का मामला। सत्ता पक्ष के विधायक सुशांत शुक्ला ने उठाया मामला। पूछा– टावर के आवेदन, कितनी सेवाएं और वर्षवार जानकारी? अवैध टावरों की जांच को लेकर भी सुशांत शुक्ला ने पूछा सवाल। सीएम साय ने कहा– नगरीय स्तर पर कार्रवाई कर के काम करवाएंगे।

खबर विस्तार से पढ़े

2026-02-24 12:08:54 pm

Chhattisgarh Budget 2026 Live: पत्नी ने लगाया माटी का तिलक 

बजट पेश करने के लिए अपने निवास से रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को उनकी पत्नी ने छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाया। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए घर से निकले वित्त मंत्री।

2026-02-24 11:57:12 am

Chhattisgarh Budget 2026 Live: विपक्ष ने कहा कोई उम्मीद नहीं

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- बजट से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। पता नहीं ट्रंप से क्या निर्देश लेकर ये लोग बजट बनाए हैं। क्योंकि पूरे देश की अर्थव्यवस्था या पूरे देश का संचालन ही ट्रंप के माध्यम से हो रहा है, तो छत्तीसगढ़ को लेकर ट्रंप ने क्या संदेश दिए हैं वो बजट में पता चलेगा।

2026-02-24 11:37:44 am

Chhattisgarh Budget 2026 Live: मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट में मुख्यमंत्री राजधानी विकास योजना के तहत राजधानी को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही जल और ऊर्जा क्षेत्र में सुधार को लेकर बड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

2026-02-24 11:31:02 am

Chhattisgarh Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ ‘आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26

राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में उल्लेखनीय वृद्धी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 5,65,845 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 6,31,291 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 11.57 प्रतिशत (प्रचलित भाव पर) अधिक है। इसी प्रकार कृषि, उद्योग तथा सेवा क्षेत्रों में भी जीएसडीपी में डबल डिजिट की वृद्धि हुई है।

2026-02-24 11:13:34 am

Chhattisgarh Budget 2026 Live: बजट से पहले मंत्री ओपी ने मंदिर में की पूजा

बजट पेश से पहले मंत्री ओपी चौधरी ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। यहां से वे विधानसभा रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे वे बजट पेश करेंगे। इस बार बजट में जल बोर्ड गठन, ‘जी राम जी’ (Guarantee For Rozgar and Ajeevika Mission - Gramin) योजना के तहत ग्राम पंचायतों के विकास, स्टार्टअप और MSME को बढ़ावा देने के साथ राजधानी को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने जैसे बड़े ऐलान संभव माने जा रहे हैं।

2026-02-24 10:53:55 am

Chhattisgarh Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। अब से कुछ ही देर में पेश होगा बजट