
18 साल पूरे होने पर बच्चियों को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपए ( Photo - Patrika )
Chhattisgarh Budget 2026: प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट विधानसभा में पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। इनमें S - समावेशी विकास A - अधोसंरचना, N - निवेश, K - कुशल मानव संसाधन, A - अन्त्योदय, L - लाइवलीहुड, P - पॉलिसी से परिणाम तक पर केंद्रीत है।
मंत्री ओपी चौधरी ने रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया है। योजना के तहत बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी।
शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान।
Updated on:
24 Feb 2026 01:43 pm
Published on:
24 Feb 2026 01:43 pm
