रायपुर

CG Cabinet: 21 अगस्त से पहले होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, इन 3 नामों पर हो रही चर्चा… संसदीय सचिवों पर भी लग सकती है मुहर

CG Cabinet: मुख्यमंत्री साय ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए संकेत दिए हैं कि 21 पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
2 min read
Aug 17, 2025
CG Cabinet
साय कैबिनेट फैसले ( Photo - DPR Chhattisgarh )

CG Cabinet: साय सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा पर रविवार के बाद भी कभी विराम लग सकती है। मुख्यमंत्री साय ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए संकेत दिए हैं कि 21 पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। क्योंकि मुख्यमंत्री 21 अगस्त से विदेश दौरे पर जाने वाले हैं।

ऐसे में भाजपा में चर्चा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार या फिर मंगलवार को हो सकता है। तीन नामों पर ज्यादा चर्चा हो रही है, उसमें अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल, बिलासपुर से वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव के नाम शामिल हैं। इसके अलावा इन नामों की चर्चा भी भाजपा में चल रही है। इसमें कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और आरंग विधायक गुरु खुशवंत सिंह साहेब के नाम शामिल हैं।

राज्यपाल से मिलने के बाद चर्चा तेज

तीन नए मंत्री बनाए की चर्चा को तब बल मिला, जब मुख्यमंत्री साय शनिवार की शाम राज्यपाल से मिले। इसके अलावा सुबह मुख्यमंत्री ने मीडिया में फिर से बयान दिए कि मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र होगा। विदेश दौरे से पहले भी हो सकता है। इस बयान के बाद चर्चा है कि सोमवार या फिर मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

CG Cabinet: 14 मंत्री बनाने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की पैटर्न पर ही यहां भी मंत्रिमंडल होगा। हरियाणा में 90 विधानसभा है। वहां 14 मंत्री बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी 90 विधानसभा है, ऐसे में यहां भी सीएम सहित 14 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

संसदीय सचिवों पर भी लग सकती है मुहर

बताया जा रहा है कि अगस्त महीने में ही भाजपा संसदीय सचिव और रिक्त निगम मंडल के अध्यक्षों की भी नियुक्त कर सकती है। इस नियुक्ति में सीनियर और जूनियर का औसत देखने को मिलेगा। बता दें कि संसदीय सचिव नियुक्त करने की परंपरा भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन ङ्क्षसह के मुख्यमंत्री रहते शुरू हुई थी।

CG Cabinet: क्षेत्रीय संतुलन भी साधा जाएगा

बताया जाता है कि संगठन विस्तार के दौरान तीन नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुमान है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है। इसके साथ ही बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

पुराने मंत्रियों की कुर्सी रहेगी सुरक्षित

भाजपा सूत्रों के अनुसार, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। साय कैबिनेट में 2 संगठन और एक आरएसएस की पसंद का मंत्री आने वाले दिनों में शामिल होगा। वहीं, पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित रहेगी।

Updated on:
17 Aug 2025 10:14 am
Published on:
17 Aug 2025 10:14 am