रायपुर

CG Cabinet Minister: साय कैबिनेट पर बड़ा अपडेट, नए मंत्रियों के नामों पर नहीं बनी सहमति, फिर से होगा मंथन

CG Cabinet Minister: साय कैबिनेट विस्तार एक बार फिर से टल गया है। नए मंत्रियों के नामों पर सहमति नहीं बनने के बाद नामों की घोषणा नहीं हुई।
2 min read
Apr 10, 2025
CG Cabinet Minister

CG Cabinet Minister: विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार एक बार फिर टल गया है। माना जा रहा था कि बुधवार यानी 9 अप्रैल को हुई बीजेपी की अहम बैठक में नए कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा हो सकती है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। नामों पर चर्चा के लिए दिल्ली से संगठन मंत्री शिवप्रकाश और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन भी रायपुर में मौजूद है। लेकिन बैठक में नामों को लेकर फिर से पेंच फंस गया।

CG Cabinet Minister: सीएम ने कहा था शपथ का समय आ गया है…

बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि नाम तय हो गया है। वहीं इस बार अब मंत्रियों का शपथ नहीं रुकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि नए मंत्रियों के शपथ का समय आ गया है, बहुत जल्द नए मंत्री उनके कैबिनेट का हिस्सा बन जाएंगे। लेकिन बैठक के बाद भी नामों का ऐलान नहीं हो सका।

खबरों की मानें तो नए मंत्रियों के नामों पर सहमति नहीं बन पाई। तीन नए मंत्रियों में अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा के नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही थी। माना जा रहा था कि इन तीन नामों का ऐलान हो सकता है। वहीं सूत्रों की माने तो पार्टी के पुराने नेता नामों को लेकर सिफारिश आई। जिसके बाद फिर से मामला फंस गया। वहीं अब नए सिरे से बीजेपी नामों को लेकर मंथन करेंगी।

बीजेपी की अहम बैठक में संगठन मंत्री शिवप्रकाश और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन ने प्रदेश के कामकाजों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार की नीति भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की है। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर, किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचार का आरोपी चाहे कितना ही रसूखदार हो, उसे अपने कृत्यों की सजा मिलकर रहेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा, प्रदेश में ’सुशासन तिहार’ का शुभारंभ हो गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार को 15 महीने हो गए हैं और इन 15 महीनों में मोदी की गारंटी में जितने भी वादे किए थे, उनमें से अधिकतर वादों को हमने पूरा कर दिया है।

Updated on:
10 Apr 2025 02:44 pm
Published on:
10 Apr 2025 02:44 pm