28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Cabinet Minister: साय कैबिनेट मंत्रियों का आज हो सकता है ऐलान, शिवप्रकाश-नितिन नबीन पहुंचे रायपुर

CG Cabinet Minister: साय कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी आज नामों की घोषणा हो सकती है। प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश रायपुर पहुुंच चुके हैं..

2 min read
Google source verification
CG Cabinet minister

CG Cabinet Minister: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलों का दौर आज शाम तक थम जाएगा। दरअसल प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश रायपुर पहुुंच चुके हैं। आज शाम तक बीजेपी नेताओं की मैराथन बैठकों का दौर चलेगा। इसमें भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में सरकार के कामकाज और योजनाओं की चर्चा के साथ आज ही तीन नए मंत्रियों और संसदीय सचिवों के नामों की घोषणा हो सकती है।

CG Cabinet Minister: सोशल मीडिया 3 नए मंत्रियों को दिला रहा शपथ

भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुप पर मैसेज चल रहा है कि साय मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अप्रैल को होने जा रहा है। पार्टी के कई सोशल मीडिया ग्रुप में यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसके मुताबिक तीन नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। वायरल मैसेज के मुताबिक, विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ-साथ 15 से ज्यादा संसदीय सचिवों की ताजपोशी भी होगी। साय सरकार ने हाल ही में निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नियुक्ति की थी। भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुप के वायरल मैसेज में विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम की तेज चर्चा है। इसके लिए अंतागढ़ से विधायक विक्रम उसेंडी के नाम की चर्चा जोरों पर है।

यह भी पढ़ें: CG Cabinet Minister: नए मंत्री और निगम मंडलों में नियुक्ति की सूची लगभग तैयार! अमित शाह के दौर के बाद हो सकती है घोषणा

अभी ऐसा है मंत्रिमंडल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय- सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन , स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुआ हो)

उप मुख्यमंत्री अरुण साव- लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा- गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।

मंत्री रामविचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।

मंत्री दयालदास बघेल- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

मंत्री केदार कश्यप- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग।

मंत्री लखन लाल देवांगन- वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग।

मंत्री ओपी चौधरी- वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग।

मंत्री टंकराम वर्मा - खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग।