26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Cabinet Minister: नए मंत्री और निगम मंडलों में नियुक्ति की सूची लगभग तैयार! अमित शाह के दौर के बाद हो सकती है घोषणा

CG Cabinet Minister: नए कैबिनेट मंत्री और निगम मंडलों की नियुक्ति की अप्रैल में हो सकती है। खबर है कि सूची लगभग फाइनल हो गई हैै। इंतजार है तो सिर्फ ऐलान की..

less than 1 minute read
Google source verification
CG Cabinet minister

CG Cabinet Minister: साय सरकार के कैबिनेट में रिक्त मंत्री पदों और निगम- मंडलों में नियुक्ति का इंतजार अप्रेल में खत्म हो सकता है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद साय उक्त नियुक्ति कर सकती है। बता दें कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों में साय सरकार जुट गई है। इस कारण से फिलहाल नए मंत्री और निगम मंडल में नियुक्त टल गई है।

CG Cabinet Minister: नए लोगों को मौका देने की उठ चुकी है मांग

केंद्रीय गृह मंत्री 3 अप्रैल को बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बता दें कि निगम मंडलों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति में भाजपा के नए चेहरों को मौका देने की मांग संगठन स्तर से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच भी उठ चुकी है। यहां तक कि पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने भी इस मामले को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने पुराने नेताओं को इस बार किसी भी कीमत में निगम-मंडलों में मौका न देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: CG Cabinet Minister: मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडल में नियुक्ति पर बड़ा अपडेट, 30 मार्च के बाद हो सकता है ऐलान

15 महीने से इंतजार कर रहे दावेदार

साय सरकार में रिक्त मंत्री पद के लिए भाजपा के सीनियर और जूनियर विधायक पिछले 15 महीने से इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह निगम मंडलों में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसे लेकर संगठन के आला नेताओं भी चर्चा हो चुकी है।