रायपुर

CG Chamber Election: चेंबर चुनाव की प्रारंभिक मतदाता सूची जारी, रायपुर में सबसे ज्यादा 12 हजार 220 वोटर्स

CG Chamber Election: किसी भी मतदाता को त्रुटि सुधार के लिए आवेदन 6 मार्च गुरुवार से 8 मार्च शनिवार तक सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लिखित में आवेदन करना होगा।
less than 1 minute read
Mar 06, 2025
CG Chamber Election: चेंबर चुनाव की प्रारंभिक मतदाता सूची जारी, रायपुर में सबसे ज्यादा 12 हजार 220 वोटर्स

CG Chamber Election: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव 2025 में बुधवार को चेंबर कार्यालय में प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। प्रदेश में 27,480 मतदाता हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 12,220 मतदाता हैं। निर्वाचन अधिकारी प्रकाश गोलछा ने बताया कि प्रदेश के सभी मतदाता चेंबर की www.cgchamber.org वेबसाइट को ओपन कर देख सकते हैं।

मतदाता सूची का अवलोकन चेंबर कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक कर सकते हैं। किसी भी मतदाता को त्रुटि सुधार के लिए आवेदन 6 मार्च गुरुवार से 8 मार्च शनिवार तक सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लिखित में आवेदन करना होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 मार्च की शाम 5 बजे किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली के हस्ताक्षर से सूची का प्रकाशन किया गया। प्रकाशन के समय निर्वाचन अधिकारी रमेश गांधी, बालकृष्ण दानी, के.सी. माहेश्वरी, महावीर तालेड़ा, अनिल कुचेरिया, संजय देशमुख, अमित वर्मा, चुनाव नियंत्रक एच.एस.कर, चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम. रावते, सह प्रभारी शशिकांत गुप्ता उपस्थित थे।

CG Chamber Election: यहां इतने मतदाता

रायपुर - 12220

भिलाई - 3137

दुर्ग - 1684

बिलासपुर - 1478

रायगढ़ - 1171

राजनांदगांव - 1041

बलौदाबाजार - 725

जांजगीर-चांपा - 704

धमतरी - 505

महासमुंद - 479

बालोद - 418

Updated on:
06 Mar 2025 10:52 am
Published on:
06 Mar 2025 10:52 am