
CG Chamber Elections 2025: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रिवार्षिक चुनाव वर्ष 2025 के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। चैंबर की चुनाव प्रक्रिया 5 मार्च 2025 से शुरू होकर 6 मई 2025 तक यानी लगभग 2 माह चुनाव प्रक्रिया चलेगी। निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद गोलछा ने बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार, 5 मार्च 2025 को शाम 5 बजे चेंबर भवन, बाबे मार्केट में किया जाएगा।
मतदान रायपुर सहित मनेन्द्रगढ़, धमतरी, रायगढ़, भिलाई, राजनांदगांव और बिलासपुर में 9 चरणों में संपन्न होगा। रायपुर में 3 मई और 4 मई को दो चरणों में मतदान होंगे। यहां के सदस्य सबसे ज्यादा 35 वोट करेंगे। वहीं भिलाई में 20 और 21 अप्रैल को वोटिंग होंगी। जहां प्रति सदस्य 15 वोट करेंगे।
चैंबर की चुनाव संबंधी रूपरेखा मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली द्वारा अपने निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद गोलछा, बालकृष्ण दानी, रमेश गांधी, महावीर तालेड़ा, अनिल कुचेरिया, संजय देशमुख, संजय जोशी और चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम. रावते, मुख्य चुनाव नियंत्रक एच.एस.कर की उपस्थिति में तैयार की गई।
प्रदेश के चुनाव में 27 हजार 480 सदस्यों को मतदान की पात्रता होगी। सदस्यों के द्वारा 1 प्रदेश अध्यक्ष, 1 प्रदेश महामंत्री, 1 प्रदेश कोषाध्यक्ष, 53 जिला उपाध्यक्ष, 53 जिला मंत्री के कुल 109 पदों के लिए मतदान किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा रायपुर के सदस्य 35 वोट और भिलाई के सदस्य 15 वोट डालेंगे। रायपुर के सदस्य एक प्रदेश अध्यक्ष, एक प्रदेश महामंत्री, एक प्रदेश कोषाध्यक्ष, 16 प्रदेश उपाध्यक्ष और 16 प्रदेश मंत्री के लिए मतदान करेंगे।
निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद गोलछा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया 14 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। इसमें मतदान केन्द्र-मनेन्द्रगढ़, धमतरी, रायगढ़, भिलाई, राजनांदगांव बिलासपुर और रायपुर रहेंगे। रायपुर एवं भिलाई मतदान केन्द्र में दो चरणों में मतदान होगा। 22 दिनों के बाद सभी मतदान केन्द्रों की मतगणना मंगलवार, 6 मई 2025 को रायपुर में होगी। उन्होंने बताया कि रायपुर और भिलाई के सेंटर के मतदात की तारीख तय हो गई है। बाकि मतदान सेंटर की विजिट के बाद अगलेे हते उसके तारीखों की भी घोषणा कर दी जाएगी।
CG Chamber Elections 2025: चेंबर के प्रदेश कार्यकारीय अध्यक्ष विक्रम सिंह देव ने बताया कि चुनाव नए संविधान के अनुरूपी होगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के एक-एक पद पर चुनाव होंगे और रायपुर विधानसभाओं के क्षेत्रांतर्गत अब 8 मंत्री और 8 उपाध्यक्ष की जगह 16 मंत्री और 16 उपाध्यक्षों के पद पर चुनाव लड़ेंगे।
रायपुर को छोड़कर प्रत्येक जिले से प्रथम 1000 सदस्य संख्या तक एक उपाध्यक्ष एवं एक मंत्री और सदस्य संख्या 1000 से ऊपर होने पर प्रति 500 सदस्य संख्या पर अतिरिक्त एक उपाध्यक्ष एवं एक मंत्री एवं इसी प्रकार से 500 की सदस्य संया के गुणांक में अतिरिक्त एक उपाध्यक्ष एवं मंत्री का स्थान निश्चित किया गया है।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने मंगलवार को चेंबर मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली के नाम के पत्र के साथ चेंबर सदस्यता सूची, चुनाव संबंधी मार्ग निर्देशिका, कार्यकारिणी मिनिट्स और मतदान हेतु चयनित शहरों की सूची सौंपी।
महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने 23 जुलाई 2024 तक के सदस्यता सूची, चेंबर चुनाव संबंधी मार्ग निर्देशिका 2025 एवं मतदान हेतु चयनित शहरों की सूची निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद गोलछा को सौंपी।
Updated on:
05 Feb 2025 10:56 am
Published on:
05 Feb 2025 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
