
CG Nagar Nigam: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश के दस नगर निगमों में करारी हार के बाद कांग्रेस ने अपने नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति कर दी। नगर निगमों में महापौर का चुनाव होने के बाद पहली सामान्य सभा हो चुकी है।
बजट सत्र भी हो चुका है, अब जाकर कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति की। इसका आदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को जारी किया। कांग्रेस में नगर निगमों में नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर पिछले एक माह से कवायद चल रही थी।
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष उपनेता प्रतिपक्ष
रायपुर आकाश तिवारी जयश्री नायक
चिरमिरी गायत्री बिरहा मोहम्मद मरकाम
अंबिकापुर सफी अहमद निम्मन राशि एक्का
रायगढ़ शेख सलीम नियारिया विकास ठेठवार
कोरबा कृपाराम साहू डॉ. रामगोपाल कुर्रे
बिलासपुर भरत कश्यप संतोषी रामा बघेल
धमतरी दीपक सोनकर सत्येंद्र देवांगन विशु
दुर्ग संजय कोहले विजयंत पटेल
राजनांदगांव संतोष पिल्लै मुकेश साहू
जगदलपुर राजेश चौधरी कोमल सेना