
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मौदहापारा के बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए गोलबाजार इलाके में आधी रात गोलियां चलाईं। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद रात भर आरोपियों की तलाश चली। दोनों बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक गोलबाजार के मटका लाइन एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान रात करीब 2 बजे मौदहापारा का तैफुद्दीन उर्फ टप्पू और मोहम्मद कलीम भी वहां पहुंचे। वहां कुछ लड़कों से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद तैफुद्दीन ने पिस्टल निकाला और दो राउंड हवाई कर दिया। इस दौरान कलीम भी आसपास के लोगों से गालीगलौज कर रहा था। इससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया। लोगों में सनसनी फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
इसकी सूचना पर गोलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची। आला अधिकारी भी गए। दोनों आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। रात भर में दोनों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई। आरोपी ने यूपी से पिस्टल मंगवाया था। उसी से फायरिंग की है।