23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG Crime News: अपने ही इंजीनियर से रिश्वत लेता संयुक्त संचालक गिरफ्तार, तलाशी में रकम बरामद

CG Crime News: अपने ही इंजीनियर से रिश्वत लेता संयुक्त संचालक गिरफ्तार, तलाशी में रकम बरामद

CG Crime News: रायपुर शहर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को मछली पालन विभाग संयुक्त संचालक देव कुमार सिंह को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 21 Nov 2024, 9:42 AM IST

cg news

CG Crime News: छत्तीसग्रह के रायपुर शहर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को मछली पालन विभाग संयुक्त संचालक देव कुमार सिंह को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नई राजधानी स्थित इंद्रावती भवन स्थित संयुक्त संचालक मछली पालन विभाग के दफ्तर में की गई।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: 40 वर्षीय महिला के साथ ऐसा कांड कर फरार हुआ शख्स, जांच में जुटी पुलिस…

CG Crime News: रिश्वत की रकम बरामद

CG Crime News: आरोपी अधिकारी ने जांजगीर-चांपा में पदस्थ अपने ही विभाग के उप अभियंता से विभागीय कार्य की स्वीकृति के लिए 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत उप अभियंता ने एसीबी में कर दी। सौदा तय होने के बाद रिश्वत की पहली किस्त 1 लाख रुपए लेते हुए एसीबी ने पकड़ा।

साथ ही तलाशी में रिश्वत की रकम बरामद की गई। आरोपी देव कुमार सिंह को धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण की जांच की जा रही है।