23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / दूसरे राज्यों से चल रहा ठगी का खेल, रायपुर में 500 से ज्यादा केस, जानिए क्यों नहीं पकड़े जा रहे आरोपी

दूसरे राज्यों से चल रहा ठगी का खेल, रायपुर में 500 से ज्यादा केस, जानिए क्यों नहीं पकड़े जा रहे आरोपी

Online Fraud Cases: रायपुर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर के अलग-अलग थानों में अब तक 500 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 Nov 2026, 11:15 AM IST

Cyber Fraud News

ठगी (photo- AI)

Cyber Fraud: रायपुर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस एफआईआर तो दर्ज कर रही है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। अधिकांश आरोपी दूसरे राज्यों से जुड़े हैं। अलग-अलग थानों में अब तक साइबर ठगी के करीब 500 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि ठगी करने वालों की गिरफ्तारी की संख्या काफी कम है। इसकी एक वजह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज में भी देरी है। हालांकि ऑनलाइन ठगी होने पर टोल फ्री नंबर 1930 में कॉल करने पर केंद्रीय स्तर पर ठगी की राशि को बचाने का प्रयास शुरू हो जाता है।

इसलिए पकड़ में नहीं आते आरोपी

साइबर ठगी करने वाले अधिकांश मामलों में दूसरे के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। ठगी की राशि को पहले एक बैंक खाते में ट्रांसफर करते हैं। इसके बाद कई बैंक खातों में ट्रांसफर करते हैं। इसके बाद अलग-अलग शहरों से उन राशियों का आहरण कर लेते हैं। जब तक पुलिस असली बैंक खातों और उसके धारकों का पता लगाती है, तब तक असली आरोपी और कहीं फरार हो चुके होते हैं।

दूसरे राज्यों से ऑपरेट करते हैं गैंग

साइबर ठगी करने वाले गिरोह में कई लोग रहते हैं। गिरोह दूसरे राज्यों व शहरों से रायपुर सहित पूरे प्रदेश में लोगों को झांसा देते हैं। खासकर आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में साइबर ठगी करने वाले अपना ठिकाना बनाते हैं।

चर्चित मामले

फाफाडीह में कॉल सेंटर चलाते हुए अमरीकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को आज तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है। खमतराई में रेलवेकर्मी, डीडी नगर में रिटायर्ड रेलवेकर्मी से ठगी सहित अन्य थानों में दर्ज ऑनलाइन ठगी के मामलों के आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।

5.49 करोड़ होल्ड, 1.77 करोड़ वापस

रायपुर रेंज में पुलिस ने कुल 5 करोड़ 49 लाख 12 हजार 932 की राशि होल्ड कराई है। इनमें 1 करोड़ 76 लाख 79 हजार 73 रुपए की वापसी के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है। इसकी प्रक्रिया चल रही है।