23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / यूपी में ED का शिकंजा, छत्तीसगढ़ में भी जल जीवन मिशन पर सवाल, 11 हजार करोड़ का हिसाब चर्चा में

यूपी में ED का शिकंजा, छत्तीसगढ़ में भी जल जीवन मिशन पर सवाल, 11 हजार करोड़ का हिसाब चर्चा में

ED Investigation Jal Jeevan Mission: उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकियों के निर्माण और भुगतान की जांच ईडी कर रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ में भी योजना के कामकाज पर सवाल उठने लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

अजय रघुवंशी

•

Updated: 23 Nov 2026, 9:23 AM IST

Chhattisgarh News

जल जीवन मिशन पर सवाल (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर@अजय रघुवंशी। Jal Jeevan Mission Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन में हुए कामों की शिकायत पीएमओ में हो चुकी है, वहीं अब यूपी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी जल जीवन मिशन में हुई आर्थिक अनियमितता की जांच ईडी से कराने की मांग उठने लगी है उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकियों के निर्माण, गुणवत्ता और भुगतान का हिसाब अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) खंगाल रहा है। वर्ष 2019 से अब तक बनी, क्षतिग्रस्त और असुरक्षित घोषित टंकियों के साथ ठेकेदारों, निर्माण एजेंसियों और भुगतान का ब्योरा मांगा गया है।

यूपी में ईडी की इस पड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में भी जल जीवन मिशन के कामकाज पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश में 11,034 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद कई इलाकों में घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंचने, अधूरी पाइपलाइन और निष्क्रिय नल कनेक्शन की शिकायतें सामने आती रही है। प्रदेश में योजना के क्रियान्वयन पर नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट भी गंभीर तस्वीर पेश करती है।

कैग के मुताबिक, मार्च 2024 तक प्रदेश में 11,034.26 करोड़ रुपए खर्च हो चुके थे। इसके बावजूद 29,153 सिंगल विलेज वाटर सप्लाई योजनाओं में से महज 172 ही पूरी हो सकी थीं। 70 मल्टी विलेज योजनाओं के बीच सिर्फ 32 योजनाएं ग्राम पंचायतों या सामुदायिक संस्थाओं को संचालन और रखरखाव के लिए सौंपी गई थीं। कैग ने यह भी पाया कि मार्च 2024 तक प्रदेश के 19,656 गांवों में से केवल 716 को ही हर घर जल प्रमाणित किया गया था। छत्तीसगढ़ में कैग ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें पानी की गुणवत्ता जांच व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री के सामने उठाए सवाल

27 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें सांसदों ने अपने संसदीय क्षेत्रों में योजनाओं की प्रगति, अधूरे काम और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं रखीं। बैठक में भाजपा-कांग्रेस के सांसद शामिल रहे। दोनों पार्टियों के सांसदों ने अपने क्षेत्र में जल जीवन मिशन के कार्यों पर लापरवाही की बात कही थी। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौबे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के कार्यों में अनियमितताओं को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में शिकायत की गई है।