23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Deepak Tandon Blackmail Case: IAS-IPS से नेताओं तक… ठग दीपक ने खोले कई हाईप्रोफाइल नाम, मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Deepak Tandon Blackmail Case: IAS-IPS से नेताओं तक… ठग दीपक ने खोले कई हाईप्रोफाइल नाम, मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Deepak Tandon High Profile Links: होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चार दिन की पूछताछ में आरोपी ने कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम बताए हैं। इनमें IAS, IPS और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ नेताओं के नाम भी शामिल होने की बात सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 Nov 2026, 8:31 AM IST

Couple Hotel Blackmail

आरोपी दीपक टंडन (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Deepak Tandon Blackmail Case: होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन ने चार दिन की पूछताछ में पुलिस के सामने कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम उगले हैं। बताया जाता है कि इसमें आईएएस, आईपीएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों से लेकर नेता भी शामिल हैं। दीपक और उसकी पत्नी बरखा चौबे के तीनों आईफोन की फॉरेसिंक जांच रिपोर्ट अब तक नहीं मिल पाई है। बताया जाता है कि इन्हीं मोबाइलों में महिला डीएसपी से विवाद और उससे संबंधित वाट्सऐप चैटिंग भी हैं। फॉरेसिंक जांच रिपोर्ट से दीपक और उसके करीबी लोगों की असलियत उजागर होगी।

घर में मिली रिकार्डिंग डिवाइस, चिप मिली

तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी दीपक के घर की तलाशी ली। सूत्राें के मुताबिक पुलिस को रिकार्डिंग डिवाइस, मेमोरी कार्ड, जमीन संबंधी दस्तावेज आदि बरामद हुआ है। 7 बैंक खातों का भी पता चला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

रिमांड लेने की तैयारी में बिलासपुर

आरोपी दीपक के खिलाफ बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बिलासपुर पुलिस ने रिमांड पर लिया था। इसके बाद रायपुर पुलिस ने एक के बाद एक 5 एफआईआर दर्ज किया। दीपक को दोबार रिमांड पर लिया जा चुका है। 23 नवंबर को रिमांड का अंतिम दिन है। इस दिन दीपक और उसकी पत्नी बरखा से पूछताछ की जाएगी। रायपुर पुलिस की रिमांड खत्म होने के बाद बिलासपुर पुलिस भी रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

भाजपा नेत्री से भी लाखों रुपए ठगा

आरोपी दीपक काफी शातिर है। उसने एक भाजपा नेत्री से भी लाखों रुपए ठग लिया है। कई बड़े नेताओं के साथ आरोपी ने फोटो खिंचवाए हैं और अपने सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर रखा है। आरोपी के होटल में पुलिस अफसरों, डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी व अन्य अधिकारियों का भी आना-जाना था। उनसे भी ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर लाखों रुपए दीपक ने लिए हैं।

कई लोग हैं पीड़ित

आरोपी दीपक और उसकी पत्नी के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी के दो और अवैध कब्जे की एक सहित कुल 3 एफआईआर दर्ज है। बताया जाता है कि आरोपी से पीड़ित कई लोग हैं। आरोपी ठगी के अलावा ब्लैकमेलिंग भी किया है। बिलासपुर के मामले में दीपक के खिलाफ आईटी एक्ट का केस भी दर्ज है। इस कारण उसके तीनों मोबाइल की जांच बिलासपुर पुलिस कर रही है। रमाकांत साहू, एसीपी, सिविल लाइन, रायपुर के मुताबिक, न्यायालय से आरोपी दीपक टंडन से पूछताछ की अनुमति मिली है। उसे रायपुर के मामले में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान उससे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जाएगी।