22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद अब ठंड की बारी, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, जानिए कब बदलेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद अब ठंड की बारी, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, जानिए कब बदलेगा मौसम?

Cyclone Akvan: साइक्लोन अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। अब बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 Nov 2026, 5:39 PM IST

CG Weather Today

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड (Photo Source- Patrika File Photo)

Chhattisgarh Weather Update: साइक्लोन अकवान के असर से पिछले 24 घंटे में मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। हालांकि शनिवार की सुबह से केवल बौछारें पड़ीं हैं, जो किसानों के लिए राहत की बात है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद पारा 2 से 4 डिग्री लुढ़केगा यानी ठंड बढेगी। रविवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 1 अक्टूबर से अब तक प्रदेश में 78.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 17 फीसदी ज्यादा है। अब तक 67.3 मिमी बारिश होती रही है।

पिछले 24 घंटे में भैसमा में 9, बरपाली, बिलासपुर, करतला व कोरिया में 7-7 सेमी पानी बरस गया। ये भारी बारिश की श्रेणी में आता है। दर्री, पचपेड़ी में 6, मस्तूरी, नया बाराद्वारा, घरघोड़ा, पौड़ी उपरोड़ा, लैलूंगा, बेलगहना, पथरिया, तखतपुर, कटघोरा में 5-5 सेमी बारिश हुई। इसी तरह छाल, सक्ती, पसान, मुकडेगा, बेलतरा, कापू, बिल्हा, हरदीबाजार, सीपत, रतनपुर, गिधौरी-टुन्ड्रा व सारंगढ़ में 4, लाेरमी, सकरी, बोदरी, अड़भार, जशपुर, अजगरबहार, सोनहत, सन्ना, पाली, तमनार, डभरा, कोटा, सीतापुर, सरायपाली, पिपरिया, चंद्रपुर, भाटापारा, लालपुर थाना, बसना, बगीचा, सुहेला, कुनकुरी में 3-3 सेमी पानी बरसा। कई स्थानों पर 1 से 2 सेमी बारिश रिकार्ड की गई। रायपुर में 14.9 मिमी पानी गिरा।

रात व दिन के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं

शनिवार को आसमान में बादल छाने के कारण दिन व रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है। रायपुर में अधिकतम तापमान 24.2 व न्यूनतम तापमान 20.2 यानी केवल 4 डिग्री का अंतर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री ज्यादा है। हवा में आर्द्रता की मात्रा सुबह 98 व शाम को 88 फीसदी रही। दोपहर में कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ीं। 22 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान बढ़ेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मैदानी व पहाड़ी इलाकों में ज्यादा ठंड का अहसास होगा।

बारिश से रायपुर का एक्यूआई गिरा, राहत

19 नवंबर के आसपास रायपुर का एक्यूआई 260 से 290 (खराब से गंभीर श्रेणी) तक पहुंच गया था। बारिश के बाद हवा में मौजूद धूल व धुएं के कण बैठ जाने से इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है। हवा में मुख्य प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 का स्तर 33 व पीएम 10 का स्तर 43 तक नीचे आ गया है। इसका मतलब ये है कि प्रदूषण कम हुआ है।