
CG Train Cancelled: 6 से 18 दिसंबर तक रेलवे का बड़ा ब्लॉक!(photo-patrika)
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल लाइन पर चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और ऑटो सिग्नलिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 6 से 18 दिसंबर तक रायपुर से बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ की ओर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, इस दौरान रायपुर-कोरबा पैसेंजर और रायपुर-गेवरारोड मेमू सहित 13 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस सहित कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें बिलासपुर से ही चलेंगी या वहीं समाप्त होंगी। इसके अलावा 11 एक्सप्रेस ट्रेनें एक से नौ घंटे तक की देरी से रवाना होंगी।
बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल लाइन पर चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और ऑटो सिग्नलिंग से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसी वजह से रेलवे ने 6 से 18 दिसंबर तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति पहले से जांचने की सलाह दी गई है।
रेलवे के अनुसार, 6 से 17 दिसंबर तक रायपुर-गेवरारोड मेमू (68746), रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204) और बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68736) रद्द रहेंगी। वहीं, 7 से 18 दिसंबर तक गेवरारोड-रायपुर मेमू (68745), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203), रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68735), बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू (68734/68733), बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू (68732/68731), रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68737/68738) और बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर (58210) का परिचालन बंद रहेगा।
इस कार्य का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा। 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) कोरबा के बजाय बिलासपुर से रवाना होगी। विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (18518) 6 से 17 दिसंबर तक बिलासपुर में ही समाप्त होगी। वहीं, कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस (18517) 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर से शुरू होगी।
इसके अलावा निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (12410) 10 और 12 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त होगी। रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12409) 12 और 14 दिसंबर को रायगढ़ के बजाय बिलासपुर से रवाना होगी। गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861/68862) भी 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर तक ही चलेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249) कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलेगी। इसके अलावा हसदेव एक्सप्रेस की रायपुर-कोरबा सेवा भी 11 से 15 दिसंबर तक दो घंटे की देरी से रवाना होगी।
रेलवे के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, कुछ लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से रवाना होंगी। योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) 10 से 12 दिसंबर तक नौ घंटे और पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) 12 से 14 दिसंबर तक सात घंटे की देरी से चलेगी।
इसके अलावा पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) 10 से 14 दिसंबर तक तीन घंटे और सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (12809) ढाई घंटे की देरी से रवाना होगी। एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (12101) 11 और 12 दिसंबर को तीन घंटे 15 मिनट, भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस (12880) 14 दिसंबर को चार घंटे 15 मिनट और पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस (22866) 15 दिसंबर को साढ़े चार घंटे की देरी से चलेगी।
वहीं, गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस (12070) 11 से 15 दिसंबर तक दो घंटे, विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807) और कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस (18239) 13, 14 और 15 दिसंबर को एक-एक घंटे की देरी से रवाना होंगी।
रेलवे के इस ब्लॉक के कारण कई लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन के बजाय बिलासपुर से चलेंगी या वहीं तक सीमित रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर और संशोधित समय-सारिणी जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान परेशानी न हो।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
22 Nov 2026, 2:35 PM IST
Published on:
22 Nov 2026, 2:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़




