22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार बढ़ा, PSC की इन भर्तियों पर लगा ब्रेक, जानें क्यों खाली है अध्यक्ष का पद?

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार बढ़ा, PSC की इन भर्तियों पर लगा ब्रेक, जानें क्यों खाली है अध्यक्ष का पद?

Chhattisgarh PSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) में पिछले 75 दिनों से अध्यक्ष का पद खाली है। पूर्व अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब तक नई नियुक्ति नहीं हो सकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

संतराम साहू

•

Updated: 22 Nov 2026, 4:42 PM IST

CGPSC

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@संतराम साहू। CGPSC Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) में अध्यक्ष की कुर्सी ढाई महीने से खाली है, लेकिन सरकार अब तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं कर सकी है। पूर्व अध्यक्ष रीता शांडिल्य के 8 सितंबर को कार्यकाल से मुक्त होने के बाद आयोग की महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं प्रभावित होने लगी हैं। राज्य सेवा परीक्षा-2025 के साक्षात्कार से लेकर नई भर्ती परीक्षाओं की तारीख तय करने और अंतिम चयन सूची जारी करने तक कई कामों पर अनिश्चितता का साया है।

इसका सीधा असर सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हजारों युवाओं पर पड़ रहा है। परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक विज्ञापन, आवेदन, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से अभ्यर्थियों की तैयारी का पूरा गणित बिगड़ रहा है।

सबसे बड़ा संकट उन युवाओं के सामने है, जिनके पास उम्र सीमा के चलते अब केवल एक-दो प्रयास शेष हैं। भर्ती प्रक्रिया में देरी उनके परीक्षा देने के अवसर तक छीन सकती है। आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़े मामले भी लंबित बताए जा रहे हैं। अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक गलियारों में दो आईएएस अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं, लेकिन फैसला कब होगा, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।

अध्यक्ष पद के लिए दो आईएएस दौड़ में

नई नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक गलियारों में दो आईएएस अधिकारियों के नामों की चर्चा है। इनमें एक सेवानिवृत्त आईएएस महादेव कावरे अधिकारी हैं, जबकि दूसरे आईएएस अधिकारी सरगुजा संभाग के नरेंद्र दुग्गे बताए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भाजपा सरकार सामाजिक और वोट बैंक समीकरण को देखकर ही निर्णय लेगी।

परीक्षा कैलेंडर बिगड़ने से युवाओं की बढ़ी परेशानी

पीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता परीक्षा और भर्ती विज्ञापनों के समय पर जारी नहीं होने को लेकर है। परीक्षा कैलेंडर के अनुरूप विज्ञापन, आवेदन, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से अभ्यर्थियों की तैयारी का पूरा गणित बिगड़ रहा है। शैक्षणिक कैलेंडर का पालन नहीं होने से भी युवाओं में असमंजस की स्थिति है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के सामने सबसे बड़ा संकट उम्र सीमा का है। कई अभ्यर्थी एक-दो प्रयास के लिए पात्रता की सीमा में हैं। यदि परीक्षाएं समय पर नहीं होतीं और भर्ती प्रक्रिया लगातार आगे खिसकती रहती है, तो कुछ युवाओं की अधिकतम आयु सीमा समाप्त हो सकती है। यानी परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलने से पहले ही उनका मौका हाथ से निकलने का डर है।

चेयरमैन की नियुक्ति अटकने से ये कार्य प्रभावित

  • पूर्व अध्यक्ष रीता शांडिल्य के 8 सितंबर को पदमुक्त होने के बाद राज्य सेवा परीक्षा-2025 के 238 पदों पर साक्षात्कार (जो 23 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच होने थे) रोक दिए गए।
  • एसआई मेन सीजी पीएससी के 341 पद के परिणाम का युवाओं को इंतजार।
  • सहायक प्राध्यापक पद के भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित नहीं।
  • विभागों की डीपीसी रुकी हुई है।
  • नई परीक्षाओं की तारीख तय करने और उन्हें आयोजित करने की अंतिम स्वीकृति नहीं मिल पाती। इससे लोक निर्माण विभाग की परीक्षा और पुलिस विभाग के पदों की भर्ती परीक्षा जैसी कई परीक्षाएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।
  • हर साल सीजी पीएससी द्वारा 26 नवंबर को पीएससी का नया विज्ञापन जारी करने की परंपरा है, लेकिन चेयरमैन और रोस्टर की मंजूरी के बिना नए नोटिफिकेशन के समय पर आने को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।
  • जिन परीक्षाओं के लिखित परिणाम आ चुके हैं या दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है, उनके अंतिम चयन सूची जारी करने में अनावश्यक देरी होती है।