CG Crime News: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाठा में 40 साल की महिला पर टंगिया से प्राणधातक वारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से मृतक महिला दुर्गा जांगडे का पति गोवर्धन जांगडे फरार है। हत्या के मामले की जांच के लिए पुलिस फॉरेसिंक एक्सपर्ट व खोजी डॉग की मदद ले रही है। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पीएम जिला अस्पताल में कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परसराम रात्रे की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया।