
9वीं के छात्र ने की आत्महत्या (photo source- Patrika)
Sucide News: बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आनंदगांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजकुमार टंडन पिता ढेलू राम टंडन के इस आत्मघाती कदम से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार की है, जब राजकुमार ने अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाया।
सूचना मिलते ही कंडरका पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की। शनिवार को बेरला के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। चौकी प्रभारी डीएल सोना ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने मृतक के अत्यधिक शराब पीने की आदत होने की बात कही है।
घटना वाले दिन भी राजकुमार शराब के नशे में घर पहुंचा था, जिसके कारण परिवार में वाद-विवाद और बहस हुई थी। विवाद के बाद वह कुछ देर के लिए बाहर गया और वापस आकर फ्रेश होने के बहाने बाथरूम में घुस गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर जब परिजनों ने संदेह होने पर भीतर झांका तो उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पीवीसी दरवाजा तोडक़र देखा फिर पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Published on:
09 Mar 2026 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
