रायपुर

CG Election 2025: चुनाव लड़ने पार्षदों को देनी होगी 5 महीने की सैलरी, PCC चीफ के फरमान के बाद मचा हड़कंप

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने पार्षदों को अपने 5 महीने की सैलरी 'मनमोहन सिंह कमेटी' में जमा करने का फरमान जारी किया है। इसमें वो पार्षद भी आएंगे, जो नगरीय निकाय चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं।
2 min read
Jan 13, 2025
CG Election 2025

CG Election 2025: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को एक पत्र जारी किया है। इसमें मनमोहन कमेटी का हवाला देकर कांग्रेस के सभी पार्षदों को अपने 5 महीने का वेतन जमा करने का फरमान जारी किया है। यानी कांग्रेस पार्षद यदि दोबारा टिकट की दावेदारी करते है, तो उन्हें यह राशि अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। राशि जमा होने के बाद भी उनकी दावेदारी पर विचार किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डाॅ. मनमोहन सिंह कमेटी के निर्णय का हवाला देते हुए पत्र जारी किया है। इसमें लिखा है, पार्टी संगठन की आर्थिक मजबूती के लिए गठित डाॅ. मनमोहन सिंह कमेटी के अंतर्गत प्रति वर्ष एक माह का वेतन, मानदेय की दर से वर्ष 2019-20 से कुल पांच सत्र की सहयोग राशि जिला कांग्रेस कमेटियों के पास जमा कराया जाना अनिवार्य है।

पीसीसी ने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से कहा है कि डाॅ. मनमोहन सिंह कमेटी के अंतर्गत कुल पांच सत्र का सहयोग राशि जमा कराने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराएं। साथ ही विशेष रूप से ध्यान रखें कि दावेदारी प्रस्तुत करने वर्तमान पार्षदों का सहयोग राशि अनिवार्य रूप से जमा होना चाहिए।

दावेदारों में मची खलबली

कांग्रेस संगठन के पत्र के बाद दोबारा टिकट के दावेदारों में खलबली मच गई है। वहीं इस बात की भी चर्चा है कि जिन पार्षदों को दोबारा मौका नहीं मिलेगा, वो पैसा जमा नहीं कराएंगे। हालांकि संगठन के पास सभी पार्षदों की सूची है। सहयोग राशि नहीं देने वालों पर संगठन की भी नजर रहेगी। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि यह राशि पहली बार नहीं ली जा रही है। इस प्रकार की सहयोग राशि पहले भी ली गई है।

Updated on:
13 Jan 2025 12:08 pm
Published on:
13 Jan 2025 12:07 pm