
CG Politics: छत्तीसगढ़ की राजनीति में वीडियो वार शुरू हो गया है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भूपेश बघेल राजनीति के रावण तो मुख्यमंत्री साय को श्रीराम बताया है। सबसे खास बात यह है कि साय कैबिनेट मंत्रियों के अलावा कांग्रेस नेताओं को भी अलग अलग पात्र में दिखाया गया है। वहीं बीजेपी को भगवान श्रीराम से जुड़े पात्र तो कांग्रेस को राक्षण राज रावण दल से जुड़े लोगों के रूप में दिखाया गया है।
इस वीडियो से प्रदेश की राजनीति में बवाल शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वीडियो पर अपनी भड़ास निकाली है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। कहा कि माननीय विष्णुदेव साय जी ने अपनी PR टीम के माध्यम से स्वयं को “प्रभु राम” घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और महिला नेताओं को राक्षस प्रदर्शित किया है। मुख्यमंत्री जी! आप कुछ भी हो सकते हैं आप भगवान नहीं हो सकते। हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके आप छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाएँ आहत कर रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में सीएम विष्णुदेव साय को श्रीराम।
डिप्टी सीएम अरुण साव को लक्ष्मण।
गृहमंत्री विजय शर्मा को हनुमान।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव को भरत।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह को शत्रुहन।
पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर को जनक।
मंत्री रामविचार नेताम को सुग्रीव।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अंगद।
कांग्रेस नेताओं में भूपेश बघेल को रावण।
टीएस सिंहदेव को विभीषण।
पीपीसी चीफ दीपक बैज को कुंभकरण।
पूर्व महापौर एजाज ढेबर को लवणासुर।
पूर्व मंत्री कवासी लखमा को मारीच।
सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े को मंथरा।
सांसद ज्योत्सना महंत को ताड़का।
कसडोल की पूर्व विधायक शकुंतला साहू को सूर्पनखा।
यला घोटाले में फंसी पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया को कैकेई।
Updated on:
11 Jan 2025 02:31 pm
Published on:
11 Jan 2025 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
