रायपुर

CG Election: निकायों के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया… 19 दिसंबर को खुलेगी लॉटरी, इसी आधार पर चुनावी मैदान में उतरेंगे प्रत्याशी

CG Election: 50 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से इस बार नगर निगम के वार्डों में पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ज्यादा चुनाव लड़ सकेंगे। 2019 के चुनाव में दोनों दलों से 70 वार्डों में 19 पार्षद चुनाव जीत कर आए थे।
less than 1 minute read
Dec 18, 2024
CG Election

CG Election: नगर निगम के 70 वार्डों सहित नगर पालिका और नगर पंचायतों के वार्डों की आरक्षण तस्वीर 19 दिसंबर को साफ हो जाएगी। कितने वार्ड ओबीसी के होंगे। कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से सबसे पहले नगर निगम के 70 वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही रायपुर जिले के सभी निकायों के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया साफ होगी।

CG Election: इसी आधार पर चुनावी मैदान में उतरेंगे प्रत्याशी

आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान आम नागरिक भी उपस्थित रह सकते हैं। राज्य शासन ने जिले में कलेक्टर को निकाय चुनाव के आरक्षण प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकृत किया है। इसमें रायपुर नगर निगम के लिए 11 से 12 बजे समय तय किया है। इसके बाद दोपहर 12.45 बजे तक नगर पालिका तिल्दा, गोबरा नवापारा, आरंग, अभनपुर और मंदिर हसौद के वार्डों का आरक्षण तय होगा।

दोपहर 3 बजे से नगर पंचायत परिषद माना कौम्प, खरोरा, समोदा, चंदखुरी और कुर्रा की लॉटरी निकलेगी। इससे साफ हो जाएगा कि कितने वार्ड सामान्य, पिछड़ा वर्ग और एससी-एसटी के लिए होंगे। इसी आधार पर राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारेंगे।

पिछड़ा वर्ग की संख्या बढ़ेगी

CG Election: 50 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से इस बार नगर निगम के वार्डों में पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ज्यादा चुनाव लड़ सकेंगे। 2019 के चुनाव में दोनों दलों से 70 वार्डों में 19 पार्षद चुनाव जीत कर आए थे। chhattisgarh news इस बार यह संख्या 22 से 24 के बीच हो सकती है। यानी कि सामान्य वर्ग वाले वार्ड की संख्या घटेगी।

Updated on:
18 Dec 2024 10:44 am
Published on:
18 Dec 2024 10:44 am