रायपुर

CG Flight: तकनीकी खराबी ने रोकी 6 फ्लाइटें, एयरलाइंस ने यात्रियों को अलर्ट जारी किया, यात्रा से पहले अपडेट देखें…

CG Flight: एयरबस ए-320 विमानों में तकनीकी समस्या आने से फ़्लइटों का संचालन प्रभावित हुआ है। बताया जाता है कि सौर विकिरण के कारण विमान के कंप्यूटर में खराबी आई है।

2 min read
Nov 30, 2025
1010 Passenger Flights from Bhopal Airport in March (photo-patrika)

CG Flight: छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से 2 से 2.30 घंटे विलंब से पहुंच रही हैं। एयरबस ए-320 विमानों में तकनीकी समस्या आने से फ़्लइटों का संचालन प्रभावित हुआ है। बताया जाता है कि सौर विकिरण के कारण विमान के कंप्यूटर में खराबी आई है। इसके चलते डीजीसीए ने 30 नवंबर तक सभी विमानों को अपडेट करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें

जीप के बोनट पर बैठकर किया खतरनाक स्टंट, ओवरब्रिज पर मची अफरा-तफरी, दो युवक गिरफ्तार

CG Flight: 6 फ़्लइटों का संचालन प्रभावित

इसके चलते कोलकाता फ़्लइट दोपहर 2.55 वाली शाम 4.25 को, मुंबई लाइट शाम 5 बजे वाली 6.50 को, अहमदाबाद की 5.30 वाली 6.35 और पुणे की शाम 6.15 वाली 7 बजे रायपुर पहुंची। बता दें कि एयरबस ए-320 परिवार के हजारों विमानों में एक गंभीर तकनीकी समस्या सामने आने के बाद देशभर के साथ पूरे विश्वभर की एयरलाइंस पिछले 24 घंटे से लगातार सॉटवेयर अपग्रेड का काम कर रही हैं। इसके चलते इंडिगो और एयर इंडिया की घरेलू विमान सेवा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा पर असर पड़ा है। वहीं यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि लाइट स्टेटस जरूर चेक करने के साथ ही यात्रा करें।

सॉटवेयर अपडेट: अतिरिक्त टीमें लगाईं

एयरबस संचालन करने वाली विमानन कंपनियों का कहना है कि एयरबस विमानों में पुराना सॉटवेयर लगा है। वह इस सौर विकिरण का मुकाबला नहीं कर पाता। इसलिए नया सॉटवेयर तुरंत डालना जरूरी है। कुछ पुराने विमानों में ईएलएसी हार्डवेयर को बदलना भी पड़ रहा है। डीजीसीए की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक भारत में इंडिगो (200 विमान), एयर इंडिया (113) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (25) सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सभी एयरलाइंस द्वारा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद एयरपोर्ट में इंजीनियरों की अतिरिक्त टीमें लगाई गई है।

लाइटें होंगी री-शेड्यूल

डीजीपी कॉन्फ्रेंस के बाद विशेष विमान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल्ली वापसी को देखते हुए फ़्लइटों को रिशेड्यूल कर संचालित किया जाएगा। इसे देखते हुए दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच फ़्लइटों को उड़ान भरने और लैंडिंग की अनुमति नहीं रहेगी।

समेलन के समाप्त होने पर दोपहर 2 बजे के पहले और विशेष विमान के रवाना होने के बाद शाम 4 बजे के बाद ही फ़्लइटों का संचालन नियमित होगा। इसे देखते हुए सभी यात्रियों को फ़्लइटों के शेड्यूल की जानकारी विमानन कंपनियों द्वारा एसएमएस के जरिए मिलेगी। सुरक्षा कारणों और ट्रैफिक को देखते हुए हवाई यात्रियों को निर्धारित समय से 2 घंटे पहले पहुंचने को कहा गया है।

Published on:
30 Nov 2025 10:49 am
Also Read
View All