रायपुर

एरियर्स और डीए को लेकर कर्मचारियों में बढ़ा असंतोष, आज CM से मिलेगा फेडरेशन

- सातवें वेतनमान के एरियर्स और डीए की मांग को लेकर कर्मचारियों में असंतोष- छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से करेगा मुलाकात

less than 1 minute read
Nov 08, 2020
shikshakarmi_2784726_835x547-m_1.jpg

रायपुर. सातवें वेतनमान के एरियर्स (Seventh pay scale arrears) और डीए की मांग को लेकर कर्मचारियों में असंतोष बढ़ते जा रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) से मुलाकात करेगा। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया था। चूंकि घोषणा में देरी हो रही है, इस वजह से मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जल्द पहल करने का आग्रह करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के अधिकारियों के बीच एक दौर की चर्चा हो गई है। इसके बाद वित्त विभाग ने एरियर्स और डीए में खर्च होने वाली राशि की जानकारी तैयार कर ली है। सातवें वेतनमान का एरियर्स देने पर सरकार पर 275 से 300 करोड़ वहीं 5 प्रतिशत डीए देने पर 475 से 500 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आने की संभावना है।

इस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है, कि राज्य सरकार सातवें वेतनमान के एरियर्स राशि दे सकती है। यदि ऐसा होता है, तो एक कर्मचारी के खाते में 4 से 25 हजार रुपए तक आएंगे। अब अंतिम फैसला मुख्यमंत्री को लेना है। मालूम हो एरियर्स और डीए सहित अन्य मांगों को लेकर एक अन्य फेडरेशन ने प्रदर्शन भी किया है।

Published on:
08 Nov 2020 12:42 pm