
Raipur: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सियासी हमला बोला। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।
डिप्टी सीएम शर्मा ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में 11 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी बार-बार मुद्दे उठाते रहते हैं, चाहे वो एसआईआर का मामला हो या नीट (NEET) परीक्षा का।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सभी जानते हैं नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और युवाओं में गुस्सा था। एक जज ने एक शब्द लिखा और उस शब्द की वजह से हमारे मेहनती शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा।
शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। वे सदन में चर्चा नहीं करना चाहते। सदन में जब भी गृहमंत्री (अमित शाह) का जवाब हो, राहुल गांधी को सदन में रहना चाहिए।