रायपुर

CG News: स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 3 करोड़ की राशि, सीएम साय ने की घोषणा…

CG News: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की।
2 min read
Aug 29, 2024
CG news raipurnews cm vishnudev

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल हुए जहाँ उन्होंने खिलाडियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ।

हमारी सरकार ने खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस की और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया। इस वर्ष दो बार खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 के लिए 133 खिलाड़ियों को 01 करोड़ 41 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की।

CG News: इससे संबंधित और भी खबरें

खेल अलंकरण समारोह में CM साय ने 97 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

रायपुर के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ की 2 बेटियों ने टीम इंडिया में बनाई जगह

मन में दृढ़ ईच्छा शक्ति और अपने लक्ष्य को पाने के जूनन और लगन हो तो किसी बड़े प्लेटफार्म की जरूरत नहीं होती। इसे शहर के गुरुनानक स्कूल में पढ़ने वाली शहर की बेटी अनिशा साहू ने सच कर दिखाया है। वह राजनांदगांव की पहली हॉकी खिलाड़ी है, जिसने बिना राष्ट्रीय कोच या हास्टल प्रशिक्षण के राष्ट्रीय हॉकी टीम में चयन होने में सफलता पाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
29 Aug 2024 05:42 pm
Published on:
29 Aug 2024 05:41 pm