8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

CG Rajya Khel Alankaran Samaroh: खेल अलंकरण समारोह में CM साय ने 97 खिलाड़ियों को किया सम्मानित, देखें Video

CG Rajya Khel Alankaran Samaroh: राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन रायपुर के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को कुल 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की।

Google source verification

CG Rajya Khel Alankaran Samaroh: रायपुर के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित रहे।

बता दें कि सीएम साय ने राज्य के प्रतिभावान (CG Rajya Khel Alankaran Samaroh) खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।

यह भी पढ़ें: Rajya Khel Alankaran Samaroh: राज्य खेल अलंकरण समारोह आज, CM साय 95 से अधिक खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान

CG Rajya Khel Alankaran Samaroh: पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रूपए गए। वहीं खिलाड़ियों को 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए मिला। वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।