अलंकरण समारोह के साथ वर्ष 2021-22, 2022-23 के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के 502 पदक विजेता खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं। पदक विजेताओं के बीच 60.33 लाख रुपए नकद बांटे जाएंगे।