23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Air Traffic: कोहरे ने रोकी 7 फ्लाइटों की रफ्तार, रायपुर एयरपोर्ट पर 30 मिनट से डेढ़ घंटे तक हुई देरी

Air Traffic: कोहरे ने रोकी 7 फ्लाइटों की रफ्तार, रायपुर एयरपोर्ट पर 30 मिनट से डेढ़ घंटे तक हुई देरी

Raipur Air Traffic: कोहरे के कारण रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर 7 फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुआ। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु समेत कई शहरों से आने वाली उड़ानें 30 मिनट से डेढ़ घंटे तक देरी से पहुंचीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 23 Nov 2026, 6:57 PM IST

Raipur Airport

रायपुर एयरपोर्ट में छाया घना कोहरा (photo Patrika )

Raipur Air Traffic: प्रदेश में मौसम में बदलाव और कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में कोहरा छाए रहने के कारण सात फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुआ। कम दृश्यता की वजह से अलग-अलग शहरों से रायपुर पहुंचने वाली उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इन फ्लाइटों के आगमन में करीब 30 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक का विलंब हुआ। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और उनकी आगे की यात्रा की योजनाएं भी प्रभावित हुईं।

मुंबई की तीन फ्लाइटों पर पड़ा असर

कोहरे के कारण मुंबई से रायपुर आने वाली तीन उड़ानों का समय प्रभावित हुआ। सुबह 7.50 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से सुबह 8.50 बजे पहुंची। वहीं, सुबह 9.15 बजे निर्धारित दूसरी फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे विलंब से सुबह 10.45 बजे रायपुर पहुंची। इसके अलावा शाम 5.30 बजे आने वाली उड़ान भी 30 मिनट की देरी से शाम 6 बजे पहुंची।

अन्य शहरों से आने वाली उड़ानें भी लेट

मुंबई के अलावा बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हैदराबाद और दिल्ली से आने वाली उड़ानों पर भी कोहरे का असर रहा। बेंगलुरु से सुबह 9.25 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट 30 मिनट की देरी से सुबह 9.55 बजे रायपुर पहुंची। भुवनेश्वर से सुबह 11.45 बजे आने वाली उड़ान 15 मिनट विलंब से दोपहर 12 बजे पहुंची। हैदराबाद से सुबह 9.10 बजे निर्धारित फ्लाइट 40 मिनट की देरी से सुबह 9.50 बजे पहुंची। वहीं, दिल्ली से शाम 4.50 बजे आने वाली उड़ान भी 30 मिनट विलंब से शाम 5.20 बजे रायपुर पहुंची।

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

फ्लाइटों के निर्धारित समय से देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। खासकर वे यात्री प्रभावित हुए, जिन्होंने आगे की यात्रा या जरूरी काम के लिए समय तय कर रखा था। विमान सेवाओं में देरी होने से उनके कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ा। कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से हवाई यातायात के संचालन में सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे मौसम में उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट का अपडेट जरूर जांच लें।