24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Rajya Khel Alankaran Samaroh: 29 अगस्त को प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा सम्मान, 76 लाख रुपए तक इनाम देगी सरकार

Rajya Khel Alankaran Samaroh: 29 अगस्त को प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा सम्मान, 76 लाख रुपए तक इनाम देगी सरकार

Rajya Khel Alankaran Samaroh 2024: छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार दिया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रीय खेल दिवस भी मनाया जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Aug 2024, 9:18 AM IST

Rajya Khel Alankaran Samaroh

Rajya Khel Alankaran Samaroh: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सम्मानित करेंगे।

वर्ष 2021-22, 2022-23 में पदक जीतने वाले प्रदेशभर के 97 खिलाडिय़ों और विभूतियों से खेल अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इससे सबसे शीर्ष अवार्ड शहीद राजीव पांडेय से दोनों वर्गों के 10 खिलाड़ी सम्मानित किया जाएगा। अलंकरण के साथ खिलाडिय़ों के बीच लगभग 76 लाख रुपए नकद राशि इनाम के रूप में बांटी जाएगी। इस संबंध खेल विभाग की संचालक तनुजा सलाम ने बताया कि 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे अलंकरण समारोह का आयोजन रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरियम में किया जाएगा।

यह भी पढ़े: CG Sports: राज्य स्तरीय कुडो में दुर्ग बना ओवर ऑल चैंपियन, 21 जिलों के खिलाड़ी हुए शामिल…

Rajya Khel Alankaran Samaroh: प्रोत्साहन राशि की प्रदान की जाएगी

अलंकरण समारोह के साथ वर्ष 2021-22, 2022-23 के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के 502 पदक विजेता खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं। पदक विजेताओं के बीच 60.33 लाख रुपए नकद बांटे जाएंगे।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

राज्य खेल अलंकरण समारोह…74 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

1. राज्य खेल अलंकरण समारोह का वर्ष 2024 में एक बार फिर आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त तक वर्ष 2021-22, 2022-23 में प्रदेशभर के पदक विजेताओं और खेल विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। यहां पढ़े पूरी खबर…