रायपुर

CG News: कांग्रेस ने BJP की सरकार को कहा- महंगाई से राहत देने में भी कर रहे भेदभाव..

CG News: रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की भाजपा की सरकार महंगाई से राहत देने में भेदभाव कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2025, 11:45 AM IST
cg news

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की भाजपा की सरकार महंगाई से राहत देने में भेदभाव कर रही है। उद्योगपतियों से डीजल में प्रति लीटर 17 प्रतिशत वैट चार्ज लिया जा रहा है। उद्योगपतियों को डीजल में प्रति लीटर 6.50 रुपए की छूट दी जा रही है।

CG Politics News: कांग्रेस ने भाजपा को कसा तंज

वही आम जनता, किसान, छोटे मंझौल व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, बस मालिक, ट्रेक्टर मालिक, ऑटो, टेम्पो मालिको को 6.50 रुपए की छूट से वंचित किया गया है। इनसे डीजल में प्रति लीटर 24 प्रतिशत की दर से वैट लिया जा रहा है। यह कैसा भेदभाव है? महंगाई से तो हर वर्ग पीड़ित है। हर वर्ग परेशान है और सरकार की जवाबदेही है।

जब कोई नीति निर्धारित करता है तो उसका लाभ सर्वहारा वर्ग को मिलना चाहिए। उद्योगपतियों को बिजली दर में 1 रुपए की छूट दी गई है, वही आम उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, बल्कि प्रदेश के आम उपभोक्ता महंगी बिजली दरों से परेशान है।

Updated on:
24 Jan 2025, 11:45 AM IST
Published on: