टीकमगढ़. निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले की बिजली कंपनी वसूली और कुर्की कार्रवाई नहीं करेंगी। जो भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करेंगा, उसके बैंक खातों को सीज किया जाएगा। इस कार्रवाई के लिए बिजली कंपनी ने तैयारियां शुरू कर दी है। ढाई लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बैंक खाता नंबर हासिल करने के लिए बैंकों को पत्र दे दिया है। अभी तक दो हजार बैंक खाता कं पनी को मिल गए है।
दोनों जिलों में एक अरब ७० करोड रुपए बिल बकाया पड़ा है। वसूली के लिए क्षेत्रीय टीम ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जा रही है। वसूली कार्रवाई में उपभोक्ताओं द्वारा बाधा उत्पन्न करके मारपीट की घटनाएं घटित हो रही है। ऐसे मामले मोहनगढ़, चंदेरा और पृथ्वीपुर क्षेत्र में हो चुके है। वसूली और कुर्की कार्य को खत्म करके बैंक खातों से बिजली बिल वसूलने की योजना बिजली कंपनी ने बना ली है। उसके लिए कार्य करना शुरु कर दिया है।